पीरियड ब्लड का हल्का लाल या पिंकिश रंग क्या संकेत देता है? एक्सपर्ट से जानें

महिलाओं को हर महीने पीरियड्स होते हैं। कई बार नॉर्मल, तो कई बार हैवी ब्लीडिंग का सामना करना पड़ता है। वहीं कई बार पीरियड्स का रंग सामान्य से अलग दिखता है। कभी खून का रंग पिंकिश होता है, तो कभी ब्राइट रेड होता है। क्या आपने कभी जानने की कोशिश की है कि आखिर रंग में ऐसा बदलाव क्यों होता है। क्या कहीं ये शरीर के बारे में कोई संकेत तो नहीं दे रहा है। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं कि इसका क्या मतलब हो सकता है और कब डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। इस बारे में डॉक्टर शकुंतला नाग ने हमारे साथ जानकारी साझा की है।
पीरियड ब्लड का हल्का लाल या पिंकिश रंग क्या संकेत देता है?
हल्का लाल पीरियड ब्लड का मतलब
अगर आपका पीरियड ब्लड हल्के लाल रंग का है, तो यह संकेत देता है कि रक्तस्राव ताजा है और ऐसा होना नॉर्मल है। यह आमतौर पर पहले दिन देखा जाता है। लेकिन अगर यह रंग सात दिनों से ज्यादा बना रहता है, यह हार्मोनल संतुलन , इंफेक्शन या किसी अन्य समस्या का संकेत हो सकता है। आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
पिंकिश पीरियड ब्लड का मतलब
हल्का गुलाबी रंग का पीरियड ब्लड आमतौर पर कम एस्ट्रोजन लेवल का संकेत हो सकता है। ऐसा ओवर एक्सरसाइज या वेट लॉस के कारण हो सकता है। अधिक एक्सरसाइज से भी हार्मोनल असंतुलन हो सकता है। वहीं गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में हल्का गुलाबी रंग की स्पॉटिंग हो सकती है। यह खून की कमी की तरफ भी इशारा करता है। पीरियड की शुरुआत या अंत में गुलाबी रंग का ब्लड आना सामान्य है, क्योंकि यह आप तौर पर सर्वाइकल फ्लूइड के खून के साथ मिक्स होने के कारण होता है, जिससे इसका रंग हल्का और पतला दिखने लगता है।
यह भी पढ़ें-क्या आपको पता है वजाइना को हेल्दी रखने और क्लीन करने का सही तरीका?
कब करें डॉक्टर से संपर्क ?
- 7 दिनों से ज्यादा ब्लीडिंग
- पीरियड का फ्लो हल्का होना
- कमजोरी और चक्कर आना
यह भी पढ़ें-वेजाइना को हेल्दी रखने के लिए करें ये 7 काम
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।