किन्नू या संतरा: सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है?

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-02-22, 19:32 IST

किन्नू और संतरा दोनों देखने में एक जैसा होता है। इसका स्वाद भी एक ही जैसा होता है। आइए जानते हैं सेहत के लिहाज से दोनों में से कौन बेहतर है।

orange vs kinnow which is more healthy
orange vs kinnow which is more healthy

सर्दियों में एक से बढ़कर एक फल बाजार में मिलते हैं। इन्हीं में से दो फल है संतरा और किन्नु। यह दोनों दिखने में हूबहू एक जैसे लगते हैं। यही वजह है कि लोग अक्सर किन्नु को संतरा और संतरे को किन्नू समझ लेते हैं। यह दोनों ही साइट्रस परिवार से आते हैं और दोनों का स्वाद और पोषक तत्व भी लगभग एक समान होता है। वहीं कुछ लोगों का सवाल होता है कि दोनों में सेहत के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं किन्नू या संतरे में से सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है।

किन्नू या संतरा: सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है?

orange from garden

संतरे के मुकाबले में किन्नू ज्यादा रसीला होता है। किन्नू का छिलका मोटा होता है और ऊपरी सतह थोड़ी चिकनी होती है,लेकिन संतरे की सतह रफ उबड़-खाबड़ होती है। वहीं संतरे के मुकाबले में किन्नू सस्ता होता है। वहीं पोषक तत्वों की बात करें तो किन्नू में संतरे से ज्यादा विटामिन सी होता है। 100 एमएल ताजा किन्नू का रस पीने से आपको 20 मिलीग्राम विटामिन सी मिल सकता है। वहीं किन्नू विटामिन बी कॉम्पलेक्स, सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम और कॉपर जैसे खनिजों से भी भरपूर है। इसमे संतरे से 2.5 गुना अधिक कैल्शियम होता है। इसके सेवन से हड्डियों में मजबूती मिलती है,वहीं डाइजेशन भी दुरुस्त होता है। एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के चलते इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है।

orange vs kinnow is more healthy

वहीं संतर में भी कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। संतरे में विटामिन सी की भी मात्रा होती है। यह मुक्त कणों से शरीर को बचाता है। वहीं संतरे में मौजूद डी-लिनोनेक यौगिक कैंसर की रोकथाम में मदद करने के लिए भी जाना जाता है। कुल मिलाकर आपको दोनों ही फलों से फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें-International Womens Day 2024:मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल असंतुलन को कम करते हैं ये आसन

image credit-Freepik

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP