Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:21 AM IST

International Womens Day 2024:मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल असंतुलन को कम करते हैं ये आसन

मेनोपॉज के दौरान हार्मोन असंतुलित हो जाता है जिसके चलते शारीरिक औऱ मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि महिलाएं इन आसनों से इनके लक्षणों को कम कर सकती हैं।
Updated:- 2024-02-21, 11:51 IST
Womens Day

मेनोपॉज महिलाओं में होने वाली एक नेचुरल समस्या है। इससे हर महिला को गुजरना पड़ता है। मेनोपॉज महिलाओं में 45 से लेकर 50 साल की उम्र में शुरू होता है। यह एक ऐसा पड़ाव होता है जब महिलाएं मां बनने की क्षमता खो देती हैं। शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव आते हैं, जिससे शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे मूड स्विंग्स , कमजोरी, थकान, हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द। ऐसे में आज हम आपको दो आसान बता रहे हैं जिनकी मदद से इन लक्षणों को कम किया सकता है। योगा एक्सपर्ट नुपुर रोहातगी इस बारे में जानकारी साझा कर रही हैं।

मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल असंतुलन को कम करते हैं ये आसन

tree pose yoga

ताड़ासन

इस आसन को करने से शरीर में खिंचाव महसूस होता है। पेट और योनी क्षेत्र को मजबूती मिलती है। वहीं इस आसन से हार्मोन को रेगुलेट करने में भी मदद मिलती है। ताड़ासन करने से रीढ़ की हड्डियों में खिंचाव महसूस होता है और इससे दर्द में आराम मिलता है। दरअसल मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन का लेवल गिरने लगता है। इसके कारण हड्डियां कमजोर हो जाती है और पीठ में अकड़न होने लगती है। ऐसे में यह आसान शरीर को शांत करता है और मेनोपॉज के दौरान होने वाली दिक्कत तो से राहत देने में मदद करता है।

ताड़ासन करने का तरीका

  • ताड़ासन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं।
  • अपने हाथों को शरीर के बगल में रखें।
  • अब अपने हाथों को सिर के ऊपर उठाते हुए उंगलियों को एक दूसरे में फंसा लें।
  • अब अपनी एड़ियों को ऊपर उठाएं ऐसा करते वक्त शरीर को जितना हो सके उतना स्ट्रेच करें।
  •  10 से 15 सेकंड तक इसी मुद्रा में बने रहें।
  •  उसके बाद धीरे-धीरे पैरों को नीचे लाएं।
  •  सांस छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में वापस आ जाएं।

उत्तानासन

uttanasana pose

मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में उत्तानासन भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे फॉरवर्ड बेंड पोज के नाम से भी जाना जाता है। इस आसन से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन ठीक प्रकार से होता है। सिर में भी ब्लड का सरकुलेशन सही होता है। दिमाग को ऑक्सीजन सही मिलता है। जिससे हेयर फॉल की समस्याएं कम हो सकती है यह योगासन दिमाग को शांत करता है और स्ट्रेस को भी दूर भागता है।

यह भी पढ़ें-रकुल प्रीत सिंह की परफेक्ट फिगर का सीक्रेट है यह वर्कआउट रूटीन

उत्तानासन कैसे करें

  • इस आसन को करने के लिए योग मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। 
  • अब अपने दोनों पैरों को सटा लीजिए।
  • गहरी लंबी सांस लें और हाथों को सर से ऊपर की तरफ ले जाएं।
  • सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे की तरफ लाएं।
  • अब हाथों से पैरों के अंगूठे को छूने की कोशिश करें।
  • इस दौरान आपके घुटने नहीं मुड़ने चाहिए।
  • कुछ देर इसी अवस्था में रहे और फिर वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं।
  • इस प्रक्रिया को तीन से चार बार दोहराएं।

यह भी पढ़ें-आपकी चमकती हुई त्वचा पर ठहर जाएगी सबकी नजर, रोज करें यह मुद्रा

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

image credit-Freepik

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।