आजकल ज्यादातर महिलाएं घर से बाहर निकलकर अलग-अलग फील्ड में काम करके खुद को साबित कर रही हैं। ऐसे में लैपटॉप हम सभी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। ऑफिस का काम हो, रिमोट जॉब हो या पढ़ाई, लैपटॉप के बिना कुछ भी करना पाना काफी मुश्किल है। ज्यागातर महिलाएं लैपटॉप पर काम करते वक्त इसे गोद में रखकर इस्तेमाल करती हैं। आपने अक्सर सुना होगा कि इससे फर्टिलिटी पर असर होता है...क्या वाकई ऐसा है या लैपटॉप को गोद में रखकर दिनभर काम करना महिलाएं के लिए सेफ है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr. M. V. Jyothsna,Consultant Obstetrician & Gynaecologist, Yashoda Hospitals, Hyderabad, जानकारी दे रही हैं।
क्या महिलाओं के लिए दिनभर लैपटॉप को गोद में रखकर काम करना सेफ है?
- डॉक्टर का कहना है कि ज्यादातर महिलाएं जो रिमोट जॉब करती हैं या पढ़ाई कर रही हैं, वे काफी वक्त लैपटॉप को गोद में रखकर काम करती हैं। मेडिकल लिहाज से यह सही नहीं है और इससे महिलाओं को नुकसान हो सकता है।
- जब हम लैपटॉप को गोद में रखकर काम करते हैं, तो जो लैपटॉप से जो हीट पैदा होती है वो स्किन के संपर्क में आकर स्किन को नुकसान पहुंचाती है। लंबे समय तक ऐसा करने से टोस्टेड स्किन सिंड्रोम हो सकता है।
- इसकी वजह से स्किन पर धब्बे हो सकते हैं, स्किन का रंग बदल सकता है या स्किन इरिटेशन होने लगती है। अगर आप लंबे समय तक ऐसा करती हैं, तो इसका स्किन पर बुरा असर हो सकता है और कुछ मामलों में क्रॉनिक इंफ्लेमेशन के कारण स्किन कैंसर का खतरा हो जाता है। इसलिए, घंटों तक लैपटॉप को गोद में रखकर काम करना सही नहीं है।
- लैपटॉप को गोद में रखकर इस्तेमाल करने से पेल्विक एरिया में हीट बढ़ सकती है और इससे फर्टिलिटी पर बुरा असर होता है।
यह है एक्सपर्ट की राय
- लैपटॉप का रेडिएशन और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड खतरे का कारण बन सकते हैं। खासकर, अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो इसकी वजह से फीटस पर बुरा असर हो सकता है। हालांकि, लो लेवल के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड से अमूमन ज्यादा खतरा नहीं होता है।
- अगर आपको इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड से सेंसिटिविटी है, तो अधिक देर लैपटॉप को गोद में रखकर काम करने से आपको सिरदर्द हो सकता है।
यह भी पढ़ें-महिलाओं में इनफर्टिलिटी की दिक्कत क्यों होती है? इसे कैसे ठीक किया जा सकता है, डॉक्टर से जान लीजिए पूरी बात
- इसके अलावा लैपटॉप को गोद में रखकर काम करते वक्त आपका जो बॉडी पॉश्चर होता है, वह भी नुकसानदेह है। उस समय आपके कंधे झुके हुए होते हैं और गर्दन भी नीचे की तरफ होती है। ऐसा लंबे समय तक करने से गर्दन, कंधों और पीठ में दर्द हो सकता है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप लैपटॉप पर लंबे समय तक काम करती हैं, तो इसे गोद में न रखें। आपको इसे लैपटॉप स्टैंड या टेबल पर रखना चाहिए। आप कूलिंग पैड का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- महिलाओं में तेजी से बढ़ती जा रही है थायराइड की समस्या, जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार
अगर आप भी पूरे दिन लैपटॉप को गोद पर रखकर काम करती हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों