मल त्यागना हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक हम हिस्सा है। दरअसल यह हमारे शरीर से कचरा बाहर निकालने का स्वाभिक तरीका है। अगर किसी व्यक्ति को मल त्यागने में कठिनाई हो, तो यह बीमारी में भी बदल जाती है। लेकिन फिर भी हम इसके बारे में खुल कर बात नहीं करते हैं। आज हम इस आर्टिकल में ऐसी ही एक बार पर चर्चा कर रहे हैं। आपने कभी न कभी तो गौर किया होगा कि आप जो मल करते हैं, उसमें भोजन के कुछ कण नजर आते हैं। ऐसा होता है ना? लेकिन हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं बिना जाने हुए कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।तो चलिए आज इस बारे में हम विस्तार से जानते हैं।
क्या आपकी पॉटी में भी दिखते हैं फूड पार्टिकल?
मायो क्लिनिक के मुताबिक कभी कभी मल में अधपचा भोजन दिखाई देना एक सामान्या सी बात है। ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। आमतौर पर यह उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थों के टुकड़े होते हैं, जो पाचन तंत्र में पूरी तरह से नहीं टूट पाते हैं और न ही शरीर इन्हें पूरी तरह से अवशोषित कर पाता है। इस वजह से ऐसा हो सकता है। उदहारण के तौर पर मक्का, पालक, गाजर और बीन्स में अधिक फाइबर होता है, कई बार यह पूरी तरह से नहीं पच पाता है।
इसके अलावा कई बार हम खाना बहुत ही जल्दी में बिना चबाए ही निगल लेते हैं, यह ठीक से न चबाने का परिणाम भी हो सकता है। इसलिए भोजन को अच्छी तरह से चबाकर ही निकलना चाहिए।
कभी-कभी, भोजन आपके पाचन तंत्र से बहुत तेजी से गुजरता है।इससे आपके शरीर को भोजन से सभी पोषक तत्वों को अवशोषित करने का समय नहीं मिल पाता है,और बिना पचा हुआ भोजन मल निकल जाता है।
यह भी पढ़ें-क्या आपको पता है कि सुबह पॉटी जाने का सही समय क्या है?
अगर मल में अधपचा भोजन कभी कभार दिखता हैस तो यह चिंता का विषय नहीं है। लेकिन अगर इसके साथ लगातार दस्त, वजन कम होना, पेट में दर्द या कुछ और बदलाव हो रहा है, तो यह किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे लक्षण दिखें तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें-पेट का रिपोर्ट कार्ड है आपकी पॉटी, इन तीन बातों से समझें कितने सेहतमंद हैं आप
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों