महिलाओं को कई कारणों से व्हाइट डिस्चार्ज होता है। व्हाइट डिस्चार्ज का रंग और समय इस बात की तरफ इशारा करता है कि हार्मोनल इंबैलेंस या शरीर में कोई अन्य गड़बड़ तो नहीं है। इसलिए, आपको व्हाइट डिस्चार्ज कब हो रहा है और इसका रंग क्या है, इस बात पर ध्यान दें। यीस्ट इंफेक्शन, खराब हाइजीन या अन्य कई कारणों से महिलाओं को वजाइना से सफेद रंग का डिस्चार्ज होता है। वहीं, इस डिस्चार्ज का रंग कई बार अलग भी होता है। पीरियड्स से पहले भी कई महिलाओं को व्हाइट डिस्चार्ज होता है। क्या यह नॉर्मल है या डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते है। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
क्या पीरियड्स से पहले होने वाला व्हाइट डिस्चार्ज नॉर्मल है? ( Why do I have so much discharge before my period)
- पीरियड्स से पहले या इसके तुरंत बाद हल्के-फुल्के व्हाइट डिस्चार्ज को नॉर्मल माना जाता है।
- अगर यह क्लियर है यानी बिना किसी रंग और बदबू का है और हल्का है और पीरियड्स से 1-2 दिन पहले शुरु हो रहा है, तो आपको इसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।
- पीरियड से पहले होने वाला व्हाइट डिस्चार्ज कई बार हल्का चिपचिपा और हल्के पीले रंग का भी होता है। इसे भी आमतौर पर नॉर्मल ही मानते हैं।
- वाइट, स्मेल फ्री और पतला डिस्चार्ज, पीरियड आने का संकेत भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें-व्हाइट डिस्चार्ज को दूर करने के लिए करें यह 1 काम
- अगर आपको कई दिनों तक व्हाइट डिस्चार्ज हो रहा है। लेकिन, पीरियड्स नहीं आ रहे हैं, तो आपको सावधान होने की जरूरत है।
- पीरियड्स से पहले अधिक व्हाइट डिस्चार्ज के पीछे, स्ट्रेस, हार्मोनल इंबैलेंस, यीस्ट इंफेक्शन और भी कई कारण हो सकते हैं।
- शरीर में विटामिन्स और अन्य जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी के कारण भी पीरियड्स से पहले काफी मात्रा में व्हाइट डिस्चार्ज होता है।
- व्हाइट डिस्चार्ज के साथ अगर आपको दर्द, जलन, वजाइना में रैशेज, बदबू, सूजन, रेडनेस या दाने हो रहे हैं, तो आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
- एंटी-बायोटिक्स के ज्यादा सेवन की वजह से भी कई बार ऐसा हो सकता है।
पीरियड के दौरान या इससे पहले नजर आने वाले लक्षण सेहत के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। आपको इन पर ध्यान देना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों