पीरियड्स के दौरान क्यों होता है माइग्रेन का दर्द?

क्या पीरियड्स शुरू होने से दो दिन पहले और पीरियड्स होने के दो दिन बाद तक सिर में दर्द बना रहता है, तो आपको मेंस्ट्रुअल माइग्रेन है। आइए जानते हैं इस बारे में।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-25, 17:10 IST
image

पीरियड्स महिलाओं को हर महीने होता है। कुछ महिलाओं के लिए पीरियड्स एक दर्दनाक अनुभव होता है। पीरियड्स शुरु होने से पहले और शुरू होने के बाद कम से कम दो दिनों तक पेट में दर्द, पीठ दर्द, मूड स्विंग का सामना करना पड़ता है। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि इस दौरान सिर में दर्द भी शुरू हो जाता है। यह माइग्रेन का दर्द होता है। कई महिलाओं को इसका अनुभव होता है। इसे मेंस्ट्रुअल माइग्रेन के नाम से जाना जाता है। आइए समझते हैं कि पीरियड्स के दौरान ऐसा क्यों होता है। इस बारे में गायनोकोलोजिस्ट शकुंतला नाग ने जानकारी साझा की है।

मासिक धर्म के दौरान माइग्रेन का दर्द क्यों होता है?

एक्सपर्ट बताती हैं कि इस दौरान होने वाला माइग्रेन का दर्द हार्मोनल बदलावों से जुड़ा होता है। कुछ महिलाओं में ये तेज दर्द पीरियड्स शुरू होने से 2 दिन पहले और पीरियड शुरू होने के 2 से 3 बाद तक बना रहता है। आमतौर पर यह दर्द 10 से 20 साल की उम्र की लड़कियों और महिलाओं में शुरू होता है।

migraine-healer-foods

एक्सपर्ट के मुताबिक पीरियड्स के दौरान फीमेल हार्मोन एस्ट्रोजन के स्तर में भारी गिरावट होती है, अचानक से इसमें गिरावट दिमाग को दर्द के प्रति ज्यादा संवेदनशील कर देता है।

वहीं इस दौरान जैसे-जैसे गर्भाशय में सूजन बढ़ती है, प्रोस्टाग्लैंडीन का स्तर भी बढ़ जाता है। यह सूजन माइग्रेन को ट्रिगर कर सकती है।

इस दौरान आयरन और मैग्नीशियम का स्तर कम होता है, तो यह माइग्रेन के दर्द को ट्रिगर करता है।

पीरियड्स के दौरान अक्सर बहुत ज्यादा बेचैनी, नींद की कमी होती है , इससे भी माइग्रेन ट्रिगर होता है।

यह भी पढ़ें-मानसून में प्यूबिक हेयर साफ क्यों नहीं करने चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

एक्सपर्ट की राय

migraine in periods

मासिक धर्म के दौरान होने वाले माइग्रेन के दर्द का कोई टेस्ट नहीं होता है।आपको लगता है कि आपको पीरियड्स वाला माइग्रेन है तो कम से कम 3 महीने तक इसका रिकॉर्ड बनाएं। डायरी में अपने माइग्रेन अटैक के बारे में लिखें। जैसे, आपको माइग्रेन कब शुरू हुआ? कितने दिनों तक दर्द रहा? दर्द कितना तेज था ?इसके लक्षण क्या थे, आपने दवा ली या नहीं। फिर अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करें।

यह भी पढ़ें-शुगर कितनी हो तो मानी जाती है नॉर्मल, और कब समझें डायबिटीज का खतरा?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP