क्या ब्लड प्रेशर लो होने से भी जान पर बन आती है?

हाई बीपी को अक्सर लोग खतरे की घंटी समझते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि लो बीपी भी उतनी ही खतरनाक है। इससे भी जान को खतरा हो सकता है। आइए समझते हैं कैसे
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-04, 01:29 IST
image

मुझे, हाई बीपी की शिकायत है, इसलिए थोड़ा सतर्क रहना पड़ता है। अक्सर ये लाइन हमें हमारे आस पास के लोगों से सुनने को मिलता है। इसे गंभीर माना जाता है, क्योंकि बीपी हाई होने से कई सारे गंभीर परिणाम हो सकते हैं। वहीं लो बीपी को लोग हलके में लेते हैं। लो बीपी है, नींबू पानी पी लो ठीक हो जाएगा। ऐसा कह कर बात को रफा दफा किया जाता है। जबकि सच यह है कि हाई बीपी की तरह ही लो बीपी भी खतरनाक हो सकता है।अगर बीपी 90/60 एमएम/एचजी से नीचे चला जाता है, तो शरी में कई तरह की दिक्कत हो सकती है। यहां तक कि यह जानलेवा भी हो सकता है। आइए इस बारे में एक्सपर्ट से समझते हैं

क्या लो बीपी जानलेवा हो सकता है?

एक्सपर्ट के मुताबिक नॉर्मल बीपी का जो रेंज होता है वह है 120/80 एमएम/एचजी, जब90/60 एमएम/एचजी होता है, तो इसे हाइपोटेंशन कहा जाता है। कभी कभार डिहाइड्रेश या किसी अन्य परेशान की वजह से बीपी लो हो तो चल जाता है, लेकिन अगर किसी मरीज का बीपी हमेशा 90/60 बना रहता है, तो तुरंत मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत होती है।

low bp

शरीर सुचारू रूप से चले इसके लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है। जब बीपी लो होता है, तो दिमाग तक ऑक्सीजन युक्त रक्त का संचार को हो जाता है। जब ब्रेन को ठीक से ऑक्सीजन नहीं मिलता है, तो बेहोशी, चक्कर यहां तक की स्ट्रोक भी हो सकता है। जब बीपी लो होता है, तो दिल को शरीर के अंगों तक रक्त पंप करने में परेशानी होती है, दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे हृदय गति भी रुक जाती है। कई मामलों में हार्ट फेल भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें-गले के पास खाना अटका-अटका क्यों लगता है?

bp low and heart attack

किडनी को भी लगातार रक्त की जरूरत होती है। लो बीपी के कारण यहां पर भी रक्त प्रवाह बाधित हो जाती है, जिससे किडनी से संबंधित समस्याएं हो सकती है।

इसलिए बीपी लो हो, या हाई, दिल के साथ साथ शरीर के खई अंगों को नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें-Abortion के बाद ब्लीडिंग कब तक होती है? डॉक्टर से जानें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP