Abortion के बाद ब्लीडिंग कब तक होती है? डॉक्टर से जानें

अबॉर्शन, जिसे आम बोलचाल की भाषा में गर्भपात भी कहते हैं। यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें किसी अनचाहे गर्भ या प्रेग्नेंसी से जुड़ी जटिलताओं को खत्म किया जाता है। अबॉर्शन के बाद किसी भी महिला का शरीर थोड़ा कमजोर हो जाता है, क्योंकि इस दौरान अक्सर काफी ब्लीडिंग होती है। अबॉर्शन कैसे किया जाएगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि महिला का स्वास्थ्य कैसा है और प्रेग्नेंसी कितने महीने की है।
आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, ''अबॉर्शन से जुड़े कई सवाल महिलाओं के मन में आते हैं। इनमें से कुछ मुख्य सवाल हैं कि अबॉर्शन दवाई से होगा या ऑपरेशन से? अबॉर्शन के बाद ब्लीडिंग कब तक होती है? और अबॉर्शन के कितने दिनों बाद दोबारा पीरियड्स आते हैं?'' अगर आपके मन में भी ऐसे ही कुछ सवाल हे, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।
अबॉर्शन के बाद ब्लीडिंग कितने समय तक होती है?
आमतौर पर, अबॉर्शन के बाद किसी भी महिला को करीब 1 से 2 हफ्ते तक ब्लीडिंग होती है। हालांकि, यह समय हर महिला के लिए थोड़ा अलग हो सकता है।

- शुरुआती दिन: इस दौरान ब्लीडिंग बहुत ज्यादा हो सकती है, जो नॉर्मल है।
- बाद के दिन: धीरे-धीरे ब्लीडिंग कम होकर स्पॉटिंग में बदल जाती है और फिर धीरे-धीरे पूरी तरह से बंद हो जाती है।
इसे जरूर पढ़ें: गर्भपात से बचने के लिए क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
अबॉर्शन के बाद किन बातों पर ध्यान दें?
दर्द और ऐंठन
- अबॉर्शन के समय ब्लीडिंग के साथ पेट में दर्द और ऐंठन होना नॉर्मल है, इसलिए ऐसी कंडीशन में घबराएं नहीं।
डॉक्टर से कब संपर्क करें
- अगर आपकी ब्लीडिंग 2 हफ्ते से ज्यादा समय तक चलती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
इंफेक्शन के संकेत
- इस बात पर भी ध्यान दें कि ब्लड के साथ बदबू तो नहीं आ रही है, क्योंकि यह किसी तरह के इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। ऐसे में बिना देरी किए डॉक्टर को दिखाएं।
अबॉर्शन के तरीके और ब्लीडिंग
- अबॉर्शन के बाद ब्लीडिंग कितने समय तक होगी, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपने अबॉर्शन के लिए दवाओं ली है या ऑपरेशन कराया है।
दवाओं से अबॉर्शन
- अगर दवाओं का इस्तेमाल किया गया है, तो ब्लीडिंग ज्यादा लंबे समय तक चल सकती है। दवाओं का असर कुछ ही घंटों में शुरू हो जाता है।
ऑपरेशन से अबॉर्शन
- ऑपरेशन के बाद ब्लीडिंग कम होती है और कम समय के लिए होती है।
अगर आपको इस संबंध में किसी भी तरह का संदेह हो, तो तुरंत किसी गयोनाकॉलिस्ट के पास जाएं। वह आपकी कंडीशन को चेक करके आपको सही सलाह देगी।
इसे जरूर पढ़ें: अबॉर्शन से महिलाओं को होती है मानसिक तकलीफ, जानें इसके भावनात्मक पहलू
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik & Shuttestock
- मेडिकल अबॉर्शन के बाद ब्लीडिंग कितने दिनों तक होती है?
- अबॉर्शन होने के बाद लगभग 2 हफ्ते तक ब्लीडिंग होना नॉर्मल बात है। सर्जिकल अबॉर्शन में ब्लीडिंग कम होती है, लेकिन दवाओं से किए अबॉर्शन में लगभग 9 दिनों तक ब्लीडिंग होती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।