सर्वाइकल कैंसर के मामले बीते कुछ सालों में तेजी से बढ़े हैं। यह महिलाओं को होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है। देरी से इसकी पहचान और अपर्याप्त स्क्रीनिंग इसकी मुख्य वजह मानी जाती हैं। अक्सर इसके लक्षण पहचान में नहीं आते हैं। वहीं, कई बार अनियमित पीरियड भी इसकी तरफ इशारा करते हैं। आइए एक्सपर्ट से समझते हैं कि क्या अनियमित पीरियड्स सर्वाइकल कैंसर का संकेत तो नहीं? डॉ दिव्या सहरा कंसलटेंट गाइनेकोलॉजिस्ट ऑंकोलॉजी मणिपाल हॉस्पिटल द्वारका न्यू दिल्ली इस बारे में जानकारी साझा कर रही है।
क्या है सर्वाइकल कैंसर?
सर्वाइकल कैंसर तब होता है जब सरविक्स यानी कि गर्भाशय ग्रीवा में असामान्य कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं। यह कैंसर शुरुआती चरणों में कोई लक्षण नहीं दिखता है लेकिन जब लक्षण सामने आते हैं, तब तक स्थिति गंभीर हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि महिलाएं अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें और किसी भी बदलाव को हल्के में ना लें।
अनियमित पीरियड का मतलब सर्वाइकल कैंसर तो नहीं?
एक्सपर्ट बताती हैं कि जरूरी नहीं है कि अनियमित पीरियड सर्वाइकल कैंसर की तरफ इशारा करती हो। अगर आपके पीरियड अनियमित हैं और साथ ही कुछ और भी लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो यह सर्वाइकल कैंसर का संकेत हो सकता है।
- अगर पीरियड्स के अलावा कभी भी स्पॉटिंग या हल्की ब्लीडिंग हो रही है, तो इसे नजरअंदाज ना करें।
- इंटरकोर्स के बाद ब्लीडिंग होती है,तो इसे नजरअंदाज ना करें। यह संकेत देता है कि सर्विक्स में किसी प्रकार की जलन या असामान्यता हो सकती है।
- अगर मेनोपॉज के बाद अचानक ब्लीडिंग होती है, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
- अगर मासिक धर्म सामान्य से ज्यादा भारी या लंबा हो रहा है, तो यह चिंता का विषय हो सकता है।
- अगर वेजाइनल डिस्चार्ज में दुर्गंध आ रही है। वह पानी जैसा हो या खून से सना हो,तो यह एक चेतावनी संकेत हो सकता है।
- पेट के निचले हिस्से में लगातार तो दर्द बना रहना भी चेतावनी वाला संकेत हो सकता है।
अगर आपके ऊपर बताए गए लक्षणों के साथ अनियमित पीरियड की समस्या हो रही है, तो इसे अनदेखा न करें। जरूरी नहीं है कि असामान्य ब्लीडिंग सर्वाइकल कैंसर का संकेत हो लेकिन डॉक्टर से सलाह लेकर इसकी सही वजह का पता लगाना जरूरी है।
यह भी पढ़ें-सुबह उठने पर आपके भी चेहरे में रहती है सूजन? हो सकते हैं ये कारण
कैसे करें सर्वाइकल कैंसर से बचाव?
- नियमित पैप स्मीयर टेस्ट कराएं।
- एचपीवी वैक्सीन लगवाएं
- स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं
- सुरक्षित यौन संबंध बनाएं
यह भी पढ़ें-महीने के इन 6 दिनों में कंसीव करने के होते हैं सबसे ज्यादा चांसेज, क्या आपको इसके बारे में पता है?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों