सुबह उठने पर आपके भी चेहरे में रहती है सूजन? हो सकते हैं ये कारण

क्या सुबह उठने पर आपके चेहरे पर भी सूजन बनी रहती है। चेहरे देखने में बहुत ही खराब लगता है? क्या आपको मालूम है कि ऐसा क्यों होता है। आइए जानते हैं इसके चार मुख्य कारण
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-03-07, 13:32 IST
image

क्या सुबह उठते ही आप भी अपने चेहरे पर सूजन महसूस करते हैं?चेहरा देखने में खराब लगता है। अगर हां, तो यह सिर्फ सौंदर्य से जुड़ी बात नहीं है, बल्कि आपके खराब स्वास्थ्य का भी संकेत हो सकती है। कई बार यह समस्या हमारे खानपान, जीवन शैली और पाचन तंत्र की खराबी के कारण होती है। अगर आपके चेहरे पर भी सूजन बनी रहती है, तो हम आपको इसके कुछ मुख्य कारण बता रहे हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। इस बारे में हमें जानकारी दे रही हैं, हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से

सुबह उठने पर आपके भी चेहरे में रहती है सूजन?

अगर आप राम में उच्च सोडियम युक्त खाद्य पदार्थ जैसा सूप, अचार, बेकरी आइटम्स , मैगी का सेवन करते हैं, तो इससे वॉटर रिटेंशन हो सकता है। जिस कारण चेहरे में सूजन आ सकती है। रात में इन खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करें या न करें।

अगर आपका लिंफेटिक ड्रेनेज सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा होता है. तो शरीर में तरल पदार्थ जमा हो सकते हैं, जिससे चेहरे पर सूजन हो सकती है। रात को सोने से पहले मसाज करके सोएं, इससे लिंफेटिक ड्रेनेज में सुधार हो सकता है।

यह भी पढ़ें-महिलाओं में पुरुषों की तुलना में आयरन की कमी क्यों अधिक होती है? एक्सपर्ट से जानें

causes of face puffiness

अगर आप खराब पाचन से जूझ रहे हैं, तो गैस और अपच की समस्या हो सकती है,जिससे शरीर में वॉटर रिटेंशन हो सकता है। इससे भी चेहरे पर सूजन हो सकती है। इसके लिए आप सुबह उठते ही अदरक-नींबू की चाय पिएं। सोने से पहले त्रिफला चबाएं। इससे पाचन तंत्र दुरुस्त होता है।

शरीर में विषाक्त पदार्थ का जमाव होने से भी वॉटर रिटेंशन होने लगता है, जिससे चेहरे में सूजन हो सकती है। धनिया के बीज का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

यह भी पढ़ें-क्या आप भी घर में जलाते हैं धूप-अगरबत्ती, जान लें नुकसान

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP