विटामिन्स से नेचुरल तरीके से खून में बढ़ाइए प्लेटलेट्स और रहिए सेहतमंद

ब्ल्ड प्लेटलेट्स ऐसे ब्लड सेल्स होते हैं, जो किसी भी तरह की चोट लग जाने या घाव हो जाने पर खून का थक्का जमने में मदद करते हैं। अगर शरीर में इनकी कमी हो तो शरीर का खून ज्यादा बह सकता है। इसीलिए इनका स्तर शरीर में बनाए रखना जरूरी होता है। लेकिन कुछ महिलाओं में थ्रोम्बोसाइटोपेनिया या लो प्लेटलेट काउंट होता है। अगर आपको भी ऐसी समस्या है तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आप कुछ विटामिन्स के जरिए आसानी से अपने प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ा सकती हैं।
विटामिन बी

यह विटामिन नॉन वेज डाइट से मिलता है, जिसमें बीफ, बीफ लीवर, अंडे, मछली ( क्लैम, ट्राउट, सालमन, टूना) आदि शामिल हैं। डेयरी प्रॉडक्ट्स में भी विटामिन बी-12 होता है, लेकिन कुछ स्टडीज में यह बात सामने आई है कि गाय के दूध से प्लेटलेट्स का स्तर प्रभावित हो सकता है। वेजिटेरियन्स और वेगन्स अनाज, डेयरी के वैकल्पिक स्रोतों जैसे कि बादाम दूध और सॉय मिल्क आजमा सकते हैं। इसके अलावा बी-12 की कमी पूरी करने के लिए सप्लीमेंट भी लिए जा सकते हैं।
विटामिन डी
विटामिन डी हड्डियों, मांसपेशियों, नर्व्स और इम्यून सिस्टम सभी के सही तरीके से काम करने में मदद करता है। विटामिन डी से बोन मैरो सेल्स के सही तरीके से काम करने में मदद मिलती है, जो प्लेटलेट्स बनाते हैं। सूरज की रोशनी में जाने पर शरीर विटामिन डी बनाता है, लेकिन अगर आपको सूरज की रोशनी में जाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाए तो आपको अन्य स्रोतों पर भी विचार करना चाहिए। अंडे की जर्दी, फैटी फिश जैसे कि सालमन, टूना, मैकेरेल, फिश लीवर ऑयल भी विटामिन डी के अच्छे स्रोत हैं। शाकाहार में अनाज, जूस, सॉय मिल्क, दही, सप्लीमेंट्स और यू-वी एक्सपोस्ज मशरूम्स का सेवन किया जा सकता है।
विटामिन के
ब्लड क्लॉटिंग और बोन हेल्थ में विटामिन के बहुत मददगार है। पीडीएसए के एक सर्वे के अनुसार 26 फीसदी लोग, जिन्होंने विटामिन के लिया, उनके प्लेटलेट काउंट बेहतर हो गए और उनके ब्लीडिंग के लक्षणों में भी कमी आई। इसके लिए आप शलजम, पालक, केल, ब्रोकोली और कद्दू का सेवन कर सकती हैं।
विटामिन सी

विटामिन सी हमारे इम्यून सिस्टम को स्ट्ऱॉन्ग बनाए रखने में बहुत मददगार है। विटामिन सी प्लेटलेट्स को सही तरीके से काम करने और शरीर की क्षमताएं बढ़ाने के लिहाज से बहुत उपयोगी है। इससे शरीर की आयरन एब्जॉर्ब करने की क्षमता भी बढ़ जाती है। कई सब्जियों और फलों में विटामिन सी होता है। इसमें ब्रोकोली, कीवी, स्ट्रॉबेरी, खट्टे फल जैसे कि संतरे, अंगूर आदि शामिल हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।