herzindagi
Is non stick Kadai good for cooking

नॉन-स्टिक में खाना बनाना सही या नहीं? जानें ICMR की गाइडलाइंस

आजकल हम सभी के घरों में नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल जरूर होता है।  ICMR की गाइडलाइंस के हिसाब से, क्या नॉन स्टिक बर्तनों में खाना बनाना सही है, चलिए जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-05-20, 17:32 IST

वक्त बदलने के साथ, खाना बनाने और खाने दोनों के तरीकों में काफी बदलाव आ गया है। एक वक्त पर खाना बनाने के लिए, मिट्टी, स्टील या एल्युमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल अधिक किया जाता था। लेकिन, आजकल नॉन-स्टिक बर्तनों में खाना बनाना चलन में आ गया है। इन बर्तनों में खाना चिपकता नहीं है और कम तेल में आप चीजों को बना सकते हैं, इसलिए पिछले कुछ समय में नॉन-स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल लगभग सभी घरों में होने लगा है। लेकिन, क्या इन बर्तनों में खाना बनाना सेहत के लिहाज से सही है? बता दें कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी ICMR ने हाल ही में डाइटरी गाइडलाइंस जारी की है। जिसमें खाने-पीने से जुड़ी कई जानकारियों को शामिल किया गया है। इसमें नॉन-स्टिक पैन में खाना बनाने के बारे में भी जानकारी दी गई है। चलिए, आपको बताते हैं कि  ICMR गाइडलाइंस के अनुसार, नॉन-स्टिक बर्तनों में खाना बनाना सुरक्षित है या नहीं?

सेहत के लिहाज से सही नहीं है नॉन-स्टिक बर्तनों में खाना बनाना

non stick pan safe or not

ICMR की गाइडलाइंस के अनुसार, नॉन-स्टिक बर्तनों में खाना बनाना बेशक आसान और सुविधाजनक हो। लेकिन, सेहत के लिहाज से यह ठीक नहीं है। नॉन-स्टिक कोटिंग्स के प्रोडक्शन में इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल्स को जब उच्च तापमान पर गरम किया जाता है, तो ये जहरीला धुआं छोड़ते हैं। इसलिए, इन्हें अवॉइड करना ही ठीक है। इसकी वजह से थायराइड, सांस से जुड़ी दिक्कतें और कैंसर भी हो सकता है। नॉन-स्टिक पैन में खाना बनाते समय कई सावधानियों का ख्याल रखना चाहिए। इनमें आंच का तेज न होना, बर्तन की कोटिंग का सही होना और भी कई चीजें शामिल हैं।

मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाना सबसे सुरक्षित

health benefits of cooking in clay pot

ICMR ने कहा है कि खाना बनाने के लिए, मिट्टी के बर्तन सबसे अधिक सुरक्षित हैं। मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाना, खाना और रखना, तीनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं। इनसे खाने में न्यूट्रिशन्स बढ़ते हैं और साथ ही, खाने का स्वाद भी बढ़ता है।

 

यह भी पढ़ें- कितनी चाय-कॉफी पीना होता है सेहत के लिए सही? ICMR ने शेयर की डाइट से जुड़ी जरूरी जानकारी

 

हेल्दी रहने के लिए ICMR की डाइटरी गाइडलाइंस को फॉलो करना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह भी पढ़ें- नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल करते वक्त न करें ये गलतियां, सेहत को हो सकता है नुकसान

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।