90 प्रतिशत महिलाओं को नहीं पता है कंसीव करने का सही समय, मां बनने की कर रही हैं कोशिश तो समझें अपने शरीर के संकेत

क्या आप जानती हैं कि ज्यादातर महिलाएं असल में कंसीव करने के सही समय के बारे में नहीं जानती हैं। अगर आप मां बनने की प्लानिंग कर रही हैं, तो अपने शरीर के कुछ संकेतों को समझें ताकि आपके लिए प्रेग्नेंट होना आसान हो।
image

सबसे ज्यादा प्रेग्नेंट होने के चांस कब होते हैं?
जल्दी प्रेग्नेंट कैसे होते हैं?
प्रेग्नेंट होने की सबसे ज्यादा संभावना कब होती है?

गूगल पर सर्च किए गए ये सवाल बताते हैं कि ज्यादातर महिलाओं को कंसीव करने के सही समय और प्रेग्नेंट होने के चांसेज कब ज्यादा होते हैं, इस विषय पर सही जानकारी नहीं है। 'नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन' में एक रिसर्च पब्लिश हुई थी। इसके मुताबिक, भारत में लगभग 80-85 प्रतिशत महिलाओं को अपने ओव्युलेशन पीरियड के विषय में सही जानकारी नहीं है। ऐसे में कंसीव करना कई बार मुश्किल हो जाता है। नेचुरली कंसीव करने में मुश्किल न हो, इसके लिए जरूरी है कि आपको पता हो कि किस समय पर इंटिमेट होने से प्रेग्नेंट होने के चांसेज ज्यादा होते हैं। अगर आप मां बनने की प्लानिंग कर रही हैं, तो अपने शरीर के कुछ संकेतों को समझें ताकि आपके लिए प्रेग्नेंट होना आसान हो। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह दिल्ली, रोहिणी में कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

कंसीव करने का सही समय कौन-सा है और शरीर में इस समय क्या संकेत नजर आते हैं?

  • एक्सपर्ट का कहना है कि महीने में कुछ दिन ऐसे होते हैं, जब कंसीव करने के सबसे ज्यादा चांसेज होते हैं। वहीं कई ऐसे दिन होते हैं, जब कंसीव करना मुश्किल हो सकता है।
  • ओव्युलेशन पीरियड वह समय होता है, जब महिलाएं आसानी से कंसीव कर सकती हैं। आपको अपनी पीरियड साइकिल को ट्रैक करना चाहिए। जिन महिलाओं की पीरियड साइकिल 26-30 दिनों की है, उन्हें 12वें से 16वें दिन के बीच ओव्युलेशन हो सकता है।

hormones for fertility and foods to balance their level

  • ओव्युलेशन यानी जब आपकी ओवरी से एग रिलीज होता है। एग के रिलीज होने के 2-3 दिन पहले और 2-3 बार तक का समय किसी भी महिला के लिए सबसे अधिक फर्टाइल टाइम माना जाता है।
  • अगर आपके पीरियड्स रेगुलर हैं, तो पीरियड्स की डेट नोट करके आप आसानी से ओव्युलेशन डेज को ट्रैक कर सकती हैं। हालांकि, अगर पीरियड्स अनियमित हैं तो आपको इसे ट्रैक करने में मु्श्किल हो सकती है।

यह भी पढ़ें-ओव्युलेशन के दौरान क्यों महसूस होती है ब्लोटिंग? डॉक्टर से समझें इसका कारण

why are fertility checks necessary

  • आपका शरीर भी इस समय पर कुछ संकेत देता है। ये संकेत यूं तो बेहद बारीक होते हैं लेकिन अगर इन्हें पहचान लिया जाए, तो आप आसानी से अपनी फर्टाइल विंडो को समझ सकती हैं।
  • इस समय पर ब्लोटिंग महसूस हो सकती है, पेट में हल्का दर्द रह सकता है और शरीर का तापमान भी थोड़ा अधिक लग सकता है।

यह भी पढ़ें- क्या लंबे वक्त तक बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने से बाद में प्रेग्नेंट होना मुश्किल होता है? जानें क्या है डॉक्टर का कहना

एक्सपर्ट का कहना है कि कंसीव करने की प्लानिंग करते वक्त आपको ओव्युलेशन डेज के बारे में पता होना जरूरी है। ऐसे में शरीर के इन संकेतों को पहचानें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP