फटने का न करें इंतजार.. इतने दिनों में ही बदल लें अपने मोजे, वरना स्वास्थ्य पर पड़ सकता है असर

मोजे बदलने के लिए कभी भी फटने का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि पुराने या गंदे मोजे फंगल इन्फेक्शन, बदबू और त्वचा समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आप सही समय पर मोजे बदलकर पैरों को सुरक्षित रख सकते हैं।
image

मोजे तो हम सभी रोजाना पहनते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर ऑफिस-कॉलेज गोइंग महिलाएं तक, हर कोई पैरों में मोजे पहन कर ही बाहर जाते हैं। लोग अक्सर उन्हें तब तक पहनते रहते हैं जब तक कि वे फट न जाएं या उनमें छेद न हो जाए। बहुत से लोग सोचते हैं कि अगर मोजे साफ दिख रहे हैं तो उन्हें बदलने की कोई जरूरत ही नहीं है, लेकिन यह सोच आपके पैरों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। आपको बता दें कि मोजे सिर्फ पैरों को गर्माहट या आराम देने के लिए नहीं होते है, बल्कि वे पैरों को बाहरी गंदगी, बैक्टीरिया और फंगल इन्फेक्शन से भी बचाने का काम करते हैं।

आप अगर अपने मोजे नियमित रूप से नहीं बदलती हैं, तो यह आपके पैरों में बदबू का कारण बन सकता है। साथ ही, कई गंभीर त्वचा समस्याओं और संक्रमणों को भी जन्म दे सकता है। नमी और पसीने की वजह से स्किन पर गहरा असर पड़ता है। ऐसे में, मोजों की स्वच्छता और भी ज्यादा जरूरी हो जाती है। तो आइए डर्मेटोलॉजिस्ट या त्वचा रोग विशेषज्ञ संकेत नारायण से जानते हैं कि आपको अपने मोजे कितने दिनों में बदल लेने चाहिए और ऐसा न करने पर आपके स्वास्थ्य पर क्या बुरा असर पड़ सकता है। यह जानकारी आपको अपने पैरों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने में मदद करेगी।

मोजे कब बदलने चाहिए?

विशेषज्ञों और त्वचा रोग विशेषज्ञों के अनुसार, आपको अपने मोजे हर दिन यानी 24 घंटे के भीतर बदल लेने चाहिए। अगर आपने आज मोजे पहने हैं, तो कल सुबह उन्हें धोकर दूसरे साफ मोजे पहनें। यह नियम खासकर उन लोगों के लिए बहुत जरूरी है, जो पूरे दिन जूते पहने रहते हैं, व्यायाम करते हैं या जिनके पैरों में ज्यादा पसीना आता है। अगर आप लगातार एक ही जोड़े मोजे का इस्तेमाल करते हैं, तो आप समय-समय पर धुलते हुए ज्यादा से ज्यादा 1 महीने तक मोजे पहन सकते हैं। वहीं, अगर आपके पास 4-5 जोड़े मोजे हैं, तो ये कब तक चलेंगे वह मोजे में दिखने वाले कुछ संकेत तय कर सकते हैं। जैसे मोजे की इलास्टिक जब ढीली पड़ जाए, रंग हल्का हो जाए, उसमें छेद हो जाए या फिर मोजे में बदबू बरकरार रहे, तो समझ लीजिए, कि मोजे का अंतिम समय आ गया है।

Socks related health problems

मोजे बदलना क्यों जरूरी है?

मोजे न बदलने के कई स्वास्थ्य संबंधी खतरे हो सकते हैं। इसले पैरों में बदबू, स्किन संबंधित समस्याएं, फंगल इंफेक्शन आदि परेशानियां बढ़ सकती हैं। मोजे न बदलने की वजह से स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ सकता है, इसके बारे में आगे जान सकते हैं।

फंगल इन्फेक्शन

यह सबसे आम समस्या है। जब आप एक ही मोजे को लंबे समय तक पहनते हैं, तो पैरों में पसीना और नमी जमा हो जाती है। यह गर्म और नम वातावरण फंगस के पनपने के लिए आदर्श स्थिति बनाता है। इससे एथलीट फुट जैसा इन्फेक्शन हो सकता है, जिसमें पैरों की उंगलियों के बीच खुजली, लालिमा, जलन और त्वचा का फटना शामिल है। यह बहुत संक्रामक होता है और फैल सकता है।

पैरों में बदबू और खुजली

itching in legs

पैरों में हजारों पसीने की ग्रंथियां होती हैं। जब पसीना मोजे में जमा होता है, तो बैक्टीरिया उस पसीने को तोड़ते हैं, जिससे दुर्गंध पैदा करने वाले रसायन निकलते हैं। एक ही मोजे को बार-बार पहनने से बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती जाती है, और पैरों से भयंकर बदबू आने लगती है। इसके अलावा, गंदे मोजे लगातार त्वचा के संपर्क में रहते हैं, जिससे घर्षण और जलन हो सकती है। पसीने, गंदगी और बैक्टीरिया के जमाव से खुजली, लालिमा और छोटे-छोटे दाने या चकत्ते हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-गंदे से गंदा मोजा भी बिना घिसे होगा साफ, डिब्बे में रखकर हिलाने वाली इस ट्रिक से वॉशिंग मशीन की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

बैक्टीरियल इन्फेक्शन

फंगल इन्फेक्शन की तरह, बैक्टीरिया भी नम और गंदे मोजों में पनपते हैं। ये बैक्टीरिया त्वचा में छोटे कट या दरारों के माध्यम से प्रवेश कर सकते हैं, जिससे सेल्युलाइटिस जैसी गंभीर बैक्टीरियल त्वचा संक्रमण हो सकते हैं, जिसमें दर्द, सूजन और लालिमा होती है। इसके अलावा, पैरों के नाखूनों पर भी फंगल इन्फेक्शन हो सकता है, जिसे ऑनिकोमाइकोसिस कहते हैं। यह इन्फेक्शन नाखूनों को मोटा, भंगुर और बदरंग बना देता है। गंदे मोजे इस इन्फेक्शन को बढ़ावा दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-पसीने के कारण जुराब से आ रही है गंदी बदबू, ये हैक्स कर सकते हैं आपकी मदद

पैर के छाले और जलन

old socks

पुराने, घिसे हुए या गंदे मोजे पैरों में घर्षण पैदा कर सकते हैं, जिससे छाले और दर्दनाक जलन हो सकती है। इसके लिए जरूरी है कि आप हर दिन धुले हुए और सूखे मोजे पहनें। सूती, ऊनी या सिंथेटिक जैसे नमी सोखने वाले कपड़े के मोजे चुनें। नायलॉन जैसे कपड़े से बचें जो पसीने को रोकते हैं। मोजे न तो बहुत कसे हुए हों और न ही बहुत ढीले। सही फिटिंग वाले मोजे घर्षण और छाले से बचाते हैं।

इसे भी पढ़ें-रात में सोते समय जुराब पहनने से क्या होता है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP