herzindagi
how to clean dirty socks

गंदे से गंदा मोजा भी बिना घिसे होगा साफ, डिब्बे में रखकर हिलाने वाली इस ट्रिक से वॉशिंग मशीन की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

how to clean dirty socks: अगर आपके बच्चे भी सफेद मोजों को बहुत गंदा कर देते हैं, तो आप बिना किसी मेहनत के इंटरनेट पर वायरल हो रही डिब्बे वाली ट्रिक से मोजों को साफ कर सकते हैं। इससे आपको सॉक्स को घिसने की भी जरूरत नहीं होगी। आइए जानें...
Editorial
Updated:- 2025-01-03, 16:18 IST

How To Clean White Socks Without Rubbing: जनवरी का महीना शुरू होते ही तापमान में इतनी गिरावट हो चुकी है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है। घर के अंदर भी ढेरों कपड़ें पहनने के बाद भी ठंड रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में घर के अंदर भी स्वेटर और मोजे पहनना बहुत जरूरी हो गया है। इस ठंड से बचने के लिए लोग 24 घंटे ऊनी कपड़े पहन रहे हैं। बिस्तर के अंदर भी मोजे पहनना जरूरी हो गया है। घर में अगर आप हर वक्त सॉक्स पहनकर घुमते हैं, तो इन पर बहुत ज्यादा मैल जम सकता है। बच्चों के साथ ये समस्या सबसे ज्यादा होती है। बच्चे बहुत जल्दी अपनी जुराबें गंदी कर देते हैं। 

सफेद जुराबें सबसे ज्यादा गंदी होती हैं। इन्हें साफ करने में नानी याद आ जाती है। वहीं, वॉशिंग मशीन में मोजे धोने से काफी दिक्कत आती है। मशीन में मोजे सही से साफ भी नहीं होते।  आज हम आपको बिना पानी को हाथ लगाए, मोजों को अच्छे से साफ करने की एक गजब की ट्रिक बताने वाले हैं। सोशल मीडिया पर ये ट्रिक काफी वायरल हो रही है। आइए जानें बिना घिसे डिब्बे वाली ट्रिक की मदद से सॉक्स को कैसे साफ करें?

यह भी देखें- गंदे और काले पड़ गए व्हाइट सॉक्स को साफ करने के शानदार हैक्स

ट्रिक के लिए चाहिए ये सामान

These things are needed for the trick

  • एक कांच का जार
  • डिशवॉशर पॉड्स
  • सॉल्ट
  • बेकिंग सोडा
  • एल्युमिनियम फॉयल पेपर
  • गरम पानी

कैसे करें इस्तेमाल

  • इस हैक के लिए आपको कांच के एक साफ जार में अपनी गंदी सॉक्स को डालना होगा। 
  • अब इसमें डिशवॉशर पॉड्स, एक चम्मच समुद्री नमक, एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें। 
  • इसके बाद फॉयल पेपर को फाड़कर इसे मोड़कर कम से कम 4-5 बॉल्स बना लें। सभी बॉल्स को कांच के जार में मोजों के साथ डालें। 
  • अब जार में गरम पानी मिलाएं और इसका ढक्कन लगाकर इसे जोरों से हिलाएं। 

यह विडियो भी देखें

10 मिनट में चमक जाएंगी जुराबें

Socks will shine in 10 minutes

  1. जार में सभी चीजें डालने के बाद इसे 5 मिनट तक शेक करें और फिर उसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 
  2. 10 मिनट बाद जब आप जार खोलेंगे, तो आपके सारे सॉक्स एकदम साफ नजर आएंगे। 
  3. इसके बाद इन्हें ठंडे पानी की मदद से साफ करें। इसे पानी से तब तक साफ करें, जब तक सारा मैल ना निकल जाए। 
  4. इस तरीके से बिना मेहनत के आपकी जुराबें साफ हो जाएंगी और उनकी गंदी बदबू भी दूर हो जाएगी। 

यह भी देखें- बच्चों के सफेद मोजे नीचे से हो गए हैं काले, तो इन हैक्स की मदद से हर बार चमका सकते हैं आप

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Her Zindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।