गर्मियों का मौसम आ चुका है और बाजार में एक से बढ़कर एक फल मिल रहे हैं। इनमें से एक है लीची। रसीली लीची भला कौन खाना नहीं पसंद करता है। इसके फायदे भी जबरदस्त है। लेकिन स्वाद में मीठा होने की वजह से डायबिटीज के मरीज इसे खाने से परहेज करते हैं। अब सवाल है कि आखिर कितनी मात्रा में डायबिटीज के मरीज लीची खा सकते हैं।
इसको जानने के लिए हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की। डाइट एक्सपर्ट शिखा सिंह क्लाउड नाइन ग्रुप आफ हॉस्पिटल गुड़गांव ने इस बारे में जानकारी साझा की है।
डायबिटीज के मरीज कितनी लीची खा सकते हैं?
उनके मुताबिक डायबिटीज के मरीज एक दिन में तीन से चार मध्यम आकार के लीचियाँ खा सकते हैं। वह भी तब जब उनका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में हो।
एक्सपर्ट बताती हैं कि लीची एक पौष्टिक फल है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।जैसे विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, पोटेशियम, फाइबर। लेकिन साथ ही इसमें 15 से 16 ग्राम नेचुरल शुगर पाया जाता है। लीची का ग्लिसमिक इंडेक्स भी 50 से ज्यादा होता है, जो की मध्यम है। ज्यादा मात्रा में इसे खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है।
- बल्ड शुगर कंट्रोल में है- 3से 4 लीची दिन में एक बार
- HbA1c 7 परसेंट से कम है- कभी-कभी सीमित मात्रा में खा सकते हैं।
- HbA1c 8 परसेंट से अधिक है या शुगर नियंत्रण में नहीं है, तो लीचीन से परहेज करें।
लीची खाने के समय ध्यान रखने वाली बातें
- खाली पेट या रात को सोने से पहले लीची ना खाएं।
- लीची को फाइबर युक्त चीजों के साथ लें।
- लीची खाने के बाद थोड़ी देर टहलें।
- ब्लड शुगर की जांच करें, खासकर अगर पहली बार लीजिए खा रहे हैं।
- डिब्बा बंद लीची या लीची जूस पीने से बचें
यह भी पढ़ें-क्या आप जानती हैं कि किस समय पर आपको चाय बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों