Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:03 AM IST

आपको भी पीरियड में 1 या दो दिन ही ब्लीडिंग होती है? इन फूड्स को बनाएं बेस्ट फ्रेंड

क्या आप भी स्कैंटी पीरियड से परेशान हैं? क्या आपको भी कम दिनों का पीरियड आता है। अगर हां, तो आपको यह चार फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए।
Updated:- 2025-05-26, 17:29 IST
image

पीरियड्स महिलाओं को हर महीने होता है। यह एक नेचुरल प्रक्रिया है। हालांकि यह काफी दर्दनाक होता है, लेकिन इसे होना भी जरूरी है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कम ब्लीडिंग होती है या सिर्फ एक या दो दिन ही रक्तस्राव होता है, जो कि चिंता का विषय हो सकता है। यह आपके शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी और हार्मोनल असंतुलन का संकेत हो सकता है। अगर एक या दो बार से ऐसा हो रहा है, तो पहले पहल आप कुछ फूड को डाइट में शामिल करके इसे नॉर्मल कर सकते हैं। लेकिन समस्या ज्यादा दिनों से है, तो इसका हल डॉक्टर के पास मिलेगा तो चलिए जान लेते हैं किन चीजों को डाइट में शामिल करके स्कैंटी पीरियड्स को ठीक कर सकते हैं। डाइट एक्सपर्ट काजल अग्रवाल इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

1 या 2 दिन होता है पीरियड तो इन चीजों को बनाएं डाइट का हिस्सा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dietician Kajal Aggarwal ✨Clinical Dietician ✨PCOD Expert. (@dietician_kajalaggarwal)

 

पपीता से आपका पाचन को दुरुस्त होता है, लेकिन यह आपके हार्मोनल स्वास्थ्य के लिए भी शानदार काम करता है। इसमें पपेन नाम का एंजाइम होता है, जो शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। इससे पीरियड फ्लो पर असर पड़ता है। पपीता गर्भाशय के संकुचन को बढ़ावा देने में मदद करता है, इससे फ्लो बेहतर होता है।

सफेद तिल का सेवन करें। यह शरीर में गर्मी पैदा करते हैं, जो गर्भाशय के रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह पर्याप्त ब्लीडिंग को बढ़ावा देता है। एक चम्मच भुने हुए सफेद तिल को आप स्मूदी में या सलाद पर छिड़क कर खा सकती हैं। इसे लड्डू के तौर पर भी खाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-कब्ज को दूर भगाने के लिए इन 3 चीजों को बनाएं डाइट का हिस्सा

Foods For Hormonal Balance


आप चुकंदर ,गाजर और आंवला का जूस पी सकते हैं। यह विटामिन और आयरन का पावरहाउस होता है। अगर रक्तस्राव कम होता है, तो इसके पीछे खून की कमी जिम्मेदार हो सकती है। ऐसे में इस जूस को पूने से खून को बढ़ावा मिलता है। जिससे फ्लो में सुधार होता है। यह जूस हार्मोनल संतुलन का समर्थन करती है।

सोयाबीन प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है। इसमें आइसोफ्लेवोन्स नामक का फाइटोएस्ट्रजन होते हैं, जो शरीर में एस्ट्रोजन की तरह काम कर सकते हैं। इससे हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलती है, जो अनियमित फ्लो को सामान्य करने में सहायक हो सकता है।

यह भी पढ़ें-क्या आप जानती हैं कि किस समय पर आपको चाय बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।