बिना प्रेग्नेंट हुए पीरियड्स कितने दिन डिले हो सकते हैं और कब जाना चाहिए डॉक्टर के पास? जान लीजिए पूरी बात

पीरियड्स स्किप होने को प्रेग्नेंसी का संकेत माना जाता है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि बिना प्रेग्नेंट हुए पीरियड्स कितने दिन डिले हो सकते हैं और कब आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। चलिए जान लेते हैं।
image
image

पीरियड्स का हर महीने समय पर आना किसी भी महिला के लिए बेहद जरूरी है। इसके डिले या स्किप होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। पीरियड्स मिस होने को प्रेग्नेंसी का पहला संकेत माना जाता है। लेकिन, बिना प्रेग्नेंसी के भी पीरियड्स मिस हो सकते हैं। अब सवाल यह उठता है कि बिना प्रेग्नेंसी के पीरियड्स कितने दिन डिले हो सकते हैं, कब तक इसे नॉर्मल माना चाहिए और कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए। अगर आपके मन में भी ये सवाल हैं तो इनके जवाब एक्सपर्ट से जान लेते हैं। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

बिना प्रेग्नेंट हुए पीरियड्स कितने दिन डिले हो सकते हैं और कब जाना चाहिए डॉक्टर के पास?

  • एक हेल्दी पीरियड साइकिल 28 दिनों की मानी जाती है यानी अगर आपको हर 28 दिन में पीरियड्स आ रहे हैं, तो इसका मतलब आपके शरीर में सभी हार्मोन्स बैलेंस हैं और सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी सही मात्रा में हैं।
  • पीरियड्स का 24 से 32 दिनों के बीच आना भी हेल्दी माना जाता है। इसे लेकर भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। पीरियड्स का हर महीने डिले होना चिंता का विषय है। यह शरीर में पीसीओएस, थायराइड और भी कई हार्मोन्स से जुड़ी दिक्कतों का संकेत हो सकता है।

diet and lifestyle ways to support healthy cycles during perimenopause

  • बिना प्रेग्नेंसी के पीरियड्स कुछ हफ्तों तक डिले हो सकते हैं। अगर आपकी साइकिल रेगुलर है लेकिन अचानक से किसी महीने पीरियड्स नहीं आए हैं, तो यह हार्मोनल बदलाव, स्ट्रेस, वजन में बदलाव और दवाइयों के रिएक्शन समेत कई बातों का संकेत हो सकता है।
  • अगर किसी महिला के पीरियड्स 6 हफ्ते यानी लगभग डेढ महीने तक डिले हो गए हैं, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
  • अगर आप प्रेग्नेंट नहीं है लेकिन आपके पीरियड्स 20-25 दिनों तक डिले हो गए हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-हर महीने बदल जाती है पीरियड्स की डेट, तो क्या कोई टेस्ट करवाना चाहिए?

Peridos hygiene

  • आपका वजन भी आपके ओव्युलेशन पर असर डालता है। अगर आपके पीरियड्स नहीं आ रहे हैं और आप प्रेग्नेंट भी नहीं है, तो संभव है कि आपके वजन में अचानक से उतार-चढ़ाव हुआ हो।
  • वजन में बदलाव होने पर एस्ट्रोजन की मात्रा पर भी असर होता है और इसकी वजह से भी आपके पीरियड्स डिले हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है शरीर में इस विटामिन की कमी

किसी भी महिला की हेल्थ के लिए पीरियड्स का नियमित होना बहुत जरूरी है। अगर आपके पीरियड्स अक्सर डिले हो जाते हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP