herzindagi
are the first  days after periods safe

क्या पीरियड्स के बाद फिजिकल रिलेशन बनाने से नहीं होता प्रेग्नेंसी का रिस्क? एक्सपर्ट से जानें

अक्सर महिलाएं ये मानती हैं कि पीरियड्स के बाद कुछ दिन फिजिकल रिलेशन बनाने से प्रेग्नेंसी का रिस्क नहीं रहता है, लेकिन इस बार पर भरोसा करने से पहले आपको एक्सपर्ट की सलाह जाननी चाहिए।
Editorial
Updated:- 2023-09-25, 13:00 IST

How to avoid pregnancy:पीरियड्स और प्रेग्नेंसी से जुड़े कई ऐसे मिथ्स हैं, जिन्हें हम सच मानते हैं। खासकर, महिलाएं पूरी जानकारी के अभाव में कई बार अपने सेहत से खिलवाड़ कर बैठती हैं। पीरियड्स के दौरान या उसके कुछ दिन बाद अगर आप फिजिकल रिलेशन बनाती हैं, तो इससे प्रेग्नेंट होने के चांसेज होते हैं या फिर नहीं होते हैं, इससे जुड़ी कई बातें आपको सुनने को मिल जाएंगी। अक्सर ऐसा भी माना जाता है कि पीरियड्स के बाद के कुछ दिन सेफ होते हैं और इस दौरान बिन प्रोटेक्शन के भी फिजिकल रिलेशन बनाने के से प्रेग्नेंसी के चांसेज नहीं रहते हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर सोनम तिवारी, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन, हीरानंदानी हॉस्पिटल वाशी-ए फोर्टिस नेटवर्क हॉस्पिटल दे रही हैं।

पीरियड्स के बाद फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए किने दिन सेफ? (How many days before and after period is safe)

safe days of a woman after periods

पीरियड्स के कितने दिन बाद तक फिजिकल रिलेशन बनाने से प्रेग्नेंट होने के चांस नहीं होते हैं, इस बात तो निर्धारित करना काफी जटिल है। पीरियड साइकिल हर महिला के लिए एक-दूसरे से अलग होती है और इसलिए एक मेडिकली एक टाइमफ्रेम बताना पॉसिबल नहीं है। आमतौर पर, महिलाओं की फर्टाइल विंडो मेंस्ट्रअल साइकिल के मिडिल में होती है, जब ओव्यूलेशन होता है। अगर आपको पीरियड्स लगभग 28 दिनों में आते हैं, तो ये लगभग 14 दिन के आस-पास होता है, लेकिन यब भी वैरी कर सकता है। प्रेग्नेंसी के रिस्क को बिना कॉन्ट्रासेप्शन के कम करने के लिए पीरियड्स खत्म होने के बाद कुछ दिन इंतजार करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्पर्म, फीमेल रिप्रोडक्टिव ट्रैक्ट में 5 दिनों तक सर्वाइव कर सकता है। हालांकि, इस तरीके पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहा जा सकता है क्योंकि पीरियड साइकिल अनियमित भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद महिलाओं को क्यों होती है वेजाइना में जलन?

 

फैमिली प्लानिंग के लिए जरूरी है हेल्थकेयर प्रोफेशनल की सलाह (Safe days to avoid pregnancy)

how many days after your period can you get pregnant

अगर आप बर्थ कंट्रोल के किसी भरोसेमंद तरीके को जानना चाहते हैं, तो आपको किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल की सलाह लेनी चाहिए, जो आपको सही विकल्प बता सकता है। बर्थ कंट्रोल के लिए हार्मोनल कॉन्ट्रासेप्शन या बेरियर मेथड कारगर हैं। याद रखें कि फैमिली प्लानिंग के लिए आपकी बॉडी की रिदम को समझना जरूरी है और उसी हिसाब से एक्सपर्ट आपको सही विकल्प बता सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले लाइफस्टाइल में करें ये जरूरी बदलाव

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।