शश्श्श्श्.... यहां ऐसी बात होने वाली है जो खुलकर नहीं बोलनी चाहिए। कम से कम सामाजिक दबाव तो यही कहता है कि इस तरह की बातें सार्वजनिक तौर पर नहीं करनी चाहिए। ऊपर से ऐसी बातें अगर एक लड़की कर रही हो तब तो बहुत ही ज्यादा अजीब बात हो जाती है। इस स्टोरी का टाइटल देखकर आप समझ ही गई होंगी कि हम यहां पर बात किस चीज की करने जा रहे हैं। देखिए जब भी ऐसे किसी टॉपिक की बात होती है तो हमेशा ही ये समझा जाता है कि महिलाओं को इन बातों में चुप रहना चाहिए।
एक सभ्य लड़की ये बातें नहीं कर सकती है क्योंकि उसका शरीर उसका थोड़ी है, वो तो उसके पति का होगा। जो भी करे वो पति की इच्छाओं के लिए ही करे। अगर आप सोच रही हैं कि मैं इतनी बातें क्यों कर रही हूं तो मैं आपको बता दूं कि आज हम इसी टॉपिक पर बात करने वाले हैं और ये समझने वाले हैं कि आखिर महिलाओं को सेक्स या फिजिकल प्लेजर की जरूरत किन कारणों से होती है। उनके कई तरीके हैं जिसे वो अच्छी तरह से समझ सकती हैं।
इससे पहले कि हम साइंस की फील्ड में जाएं ये समझ लेते हैं कि आखिर समाज के हिसाब से महिलाओं के फिजिकल रिलेशन बनाने के क्या कारण हो सकते हैं?
अपने पति की सेवा करने के लिए- पहला और सबसे जरूरी कारण है कि महिलाएं सेक्स सिर्फ अपने पति की सेवा के लिए करती हैं।
बच्चों को जन्म देने के लिए- दूसरा कारण समाज के हिसाब से ये है कि महिलाओं को सेक्स की जरूरत सिर्फ बच्चों को पैदा करने के लिए होती है।
अगर वो कैरेक्टर लेस है तो- अगर किसी महिला को सेक्स की इच्छा हो रही है तो वो कैरेक्टर लेस होगी क्योंकि ऊपर बताए गए कारण ही एक सभ्य महिला को सूट करते हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें- क्या होता है अगर लंबे समय तक ना बनाए जाएं फिजिकल रिलेशन?
अब बात करते हैं फैक्ट्स की जो ये बताएं कि आखिर महिलाओं को वाकई में क्यों फिजिकल रिलेशन की जरूरत होती है? मैं आपको पहले ही बता दूं कि ये अलग-अलग साइंटिफिक रिपोर्ट्स को छानकर निकाले गए फैक्ट्स हैं।
फिजिकल रिलेशन बनाने से महिलाओं के हार्मोन्स संतुलित रहते हैं। इससे ना सिर्फ शारीरिक बीमारियों से बचाव होता है बल्कि उनका मूड भी अच्छा होता है। इसलिए उनके लिए फिजिकल रिलेशन बनाना खराब नहीं हो सकता है।
उनका अपना मन भी हो सकता है और वो खुद भी अपनी सेक्सुएलिटी को एक्सप्लोर कर सकते हैं। कुछ चीजें वो खुद के प्लेजर के लिए भी कर सकती हैं।
चलिए ये फैक्ट हम समाज की तरफ से भी ले लेते हैं। पर किसी महिला का खुद का मन भी कर सकता है कि वो अपनी संतान को जन्म दे। ये सिर्फ पारिवारिक जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए ही नहीं होता।
फिजिकल रिलेशन बनाने से अच्छी नींद आती है ये सिर्फ पुरुषों के लिए ही सही नहीं है बल्कि ये महिलाओं के लिए भी सही होता है। इसलिए उन्हें भी फिजिकल रिलेशन बनाने की जरूरत हो सकती है।
सेक्सुअल डिजायर पूरी होने पर स्ट्रेस रिलीज होता है और इस बात को नकारा नहीं जा सकता है। इसलिए ये जरूरी है कि वो अपने हिसाब से फिजिकल रिलेशन बनाएं।
इसके अलावा, मेंस्ट्रुअल क्रैम्प कम करने, एंडोर्फिन के लिए, अपने शरीर के लिए कॉन्फिडेंट होने के लिए भी फिजिकल रिलेशन बनाने की जरूरत हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- फिजिकल रिलेशन को समझने के लिए ये 5 किताबें कर सकती हैं आपकी मदद
फिजिकल रिलेशन महिलाएं बनाती हैं क्योंकि ये उनकी मर्जी है। कोई महिला अपनी शारीरिक समस्याओं के बारे में खुलकर बात करे या फिर सेक्सुअल फीलिंग्स को बताए।
किसी महिला की अपनी मर्जी हो सकती है और उस मर्जी का सम्मान करना चाहिए। आपकी इस मामले में क्या राय है? हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।