मिसकैरेज होने के बाद दोबारा प्रेग्नेंसी प्लान करने में कितने वक्त का अंतर होना चाहिए? गायनेकोलॉजिस्ट से जानें

मिसकैरेज होने कितने वक्त बाद दोबारा प्रेग्नेंसी प्लान करने के लिए इंतजार करना चाहिए, यह कई महिलाओं का सवाल होता है। क्या मिसकैरेज के तुरंत बाद प्रेग्नेंसी प्लान की जा सकती है या नहीं, चलिए गायनेकोलॉजिस्ट से समझते हैं।
image

मिसकैरेज होने के कितने दिन बाद प्रेग्नेंट होना चाहिए?
गर्भपात के कितने महीने बाद हम दोबारा कोशिश कर सकते हैं?
मिसकैरेज के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए?

अगर आप इन सवालों के जवाब जानना चाहती हैं, तो डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) से हुई बातचीत के आधार पर हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।

जब कोई भी महिला कंसीव करती है, तो उसके मन में आने वाले कल के ढेर सारे ख्वाब सजने लगते हैं। प्रेग्नेंसी का सफर बेहद खूबसूरत होता है और जब एक नन्ही सी जान इस दुनिया में कदम रखती है, तो यह किसी भी महिला के लिए एक नए जन्म की तरह होता है। लेकिन, कई बार मिसकैरेज के साथ ये खूबसूरत सपने टूट जाते हैं। 20वें सप्ताह से पहले प्रेग्नेंसी के समाप्त हो जाने को मिसकैरेज कहा जाता है। यह किसी भी कपल के लिए मुश्किल घड़ी होती है। खासतौर पर महिलाओं के लिए यह वक्त फिजिकली और इमोशनली काफी चैलेंजिंग होता है। मिसरैकेरेज किन कारणों से हो सकता है और एक बार मिसकैरेज होने के बाद दोबारा प्रेग्नेंसी प्लान करने के लिए कितने वक्त इंतजार करना चाहिए, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।

मिसकैरेज होने के बाद दोबारा प्रेग्नेंसी प्लान करने में कितने वक्त का अंतर होना चाहिए?

  • एक्सपर्ट का कहना है कि एक बार मिसकैरेज होने के बाद दोबारा प्रेग्नेंसी प्लान करने के बीच कम से कम 2-3 महीने का अंतर होना चाहिए। मिसकैरेज होने के तुरंत बाद दोबारा तुरंत प्रेग्नेंसी प्लान करना सही नहीं है।
  • आपको यूट्रस को हील होने और दोबारा अपनी स्ट्रेंथ वापिस पाने के लिए वक्त देना होगा और इसमें कम से कम 2-3 साइकिल का समय लगता है। मिसकैरेज महिलाओं की फिजिकल ही नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ पर भी असर डालते हैं। ऐसे में दोबारा कंसीव करने के लिए महिलाओं का मेंटली तैयार होना भी जरूरी है।
  • मिसकैरेज के बाद, कई महिलाएं डिप्रेशन, तनाव, डर और गिल्ट का अनुभव करती हैं। ऐसे में दोबारा प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले यह जरूरी है कि महिला मानसिक रूप से तैयार हो और पहले के खराब अनुभव से बाहर आ चुकी हो। इस समय पर पार्टनर और परिवार का साथ बहुत जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें-नेचुरली कंसीव करने में मदद कर सकता है रसोई में रखा यह 1 मसाला, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

nausea in pregnancy

  • मिसकैरेज के बाद, आयरन और फोलिक एसिड युक्त आहार लें, नियमित व्यायाम करें, तनाव से दूर रहें और भरपूर नींद लें ताकि रिकवरी आसान हो सके।
  • इसके अलावा, अगर आपको एक बार मिसकैरेज हुआ है, तो दोबारा प्रेग्नेंसी प्लान करते वक्त डॉक्टर की सलाह जरूर लें। डॉक्टर आपको कुछ टेस्ट करवाने की सलाह दे सकती हैं।

यह है एक्सपर्ट की राय

Expert-Quote (9)

  • मिसकैरेज होने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस, यूट्रस में फ्राइब्रॉइड या यूट्रस का आकार ठीक न होना, डायबिटीज, थायरॉइड या फिर ऑटोइम्यून हेल्थ कंडीशन भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- महीने के इन 6 दिनों में कंसीव करने के होते हैं सबसे ज्यादा चांसेज, क्या आपको इसके बारे में पता है?

मिसकैरेज होने के बाद दोबारा प्रेग्नेंसी प्लान करते वक्त एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • मिसकैरेज होने के बाद दोबारा प्रेग्नेंसी प्लान करने में कितने वक्त का अंतर होना चाहिए?

    डॉक्टर का कहना है कि मिसकैरेज होने के बाद दोबारा प्रेग्नेंसी प्लान करने में कम से कम 2-3 पीरियड साइकिल का इंतजार करना चाहिए।