herzindagi
image

बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं को कितने दिनों तक हो सकती है ब्लीडिंग?

Postpartum bleeding duration:प्रसव के बाद महिलाओं को कुछ समय तक ब्लीडिंग होती है इसे लोकिया के नाम से जानते हैं। आइए जानते हैं ब्लीडिंग का सिलसिला कितने दिनों तक चलता है।
Editorial
Updated:- 2025-02-25, 18:36 IST

प्रेग्नेंसी और पोस्ट प्रेग्नेंसी, दोनों ही समय महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम इस आर्टिकल में बात करेंगे कि एक महिला को प्रसव के बाद कितने दिनों तक ब्लीडिंग का अनुभव हो सकता है। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बातचीत की।  चलिए जानते हैं उनका इस पर क्या कहना है।  Dr.Pratibha Singhal, Director - Department of Gynecology and Obstetrics, Cloudnine Group of Hospitals, Noida इस बारे मे ंजानकारी दे रही हैं।

डिलीवरी के बाद ब्लीडिंग कितने दिन रहती है?

एक्सपर्ट के मुताबिक बच्चों को जन्म देने के बाद महिलाओं को जो ब्लीडिंग होती है उसे लोकिया कहा जाता है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया से गर्भावस्था के दौरान गर्भाशय में जमा रक्त और टिशु बाहर निकलते हैं। यह बिल्कुल मासिक धर्म जैसा होता है। बता दें कि शुरुआत में ब्लीडिंग गहरा लाल रंग का होता है और यह प्रसव के बाद 4 से 6 सप्ताह तक चलती है। हालांकि यह हर महिला के शरीर पर भी निर्भर करता है।

  • पहले तीन दिन खून गहरा लाल रंग का होता है और इसमें छोटे-छोटे थक्के हो सकते हैं जो पूरी तरह से सामान्य है।
  • चौथे से दसवीं दिन तक स्राव हल्का गुलाबी या भूरा होने लगता है।
  • 10 से 14 दिन लोकिया क्रीमी या हल्के पीले रंग का हो जाता है।

postpartum bleeding duration

यह भी पढ़ें-थायराइड बढ़ने से क्या-क्या दिक्कत हो सकती है?

लोकिया में बढ़ोतरी कब होती है?

 

postpartum bleeding stop

  • ब्रेस्टफीडिंग के दौरान
  • शारीरिक गतिविधि के दौरान
  • सुबह उठने पर

ब्लीडिंग होने पर सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर ब्लीडिंग अचानक बढ़ जाए, पेट में दर्द हो और ब्लीडिंग से बदबू आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए

यह भी पढ़ें-पीरियड्स के बाद कब सेक्शुअल रिलेशन बनाना चाहिए?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।