पीरियड्स का समय पर आना किसी भी महिला के लिए बहुत जरूरी होता है। इन दिनों में होने वाला दर्द और फ्लो का पैटर्न आपकी फर्टिलिटी और सेहत के बारे में काफी कुछ कहता है। किसी भी लड़की की पीरियड साइकिल कई चीजों से प्रभावित होती है। इनमें खान-पान, जीवनशैली, नींद और स्ट्रेस समेत कई फैक्टर्स शामिल हैं। क्या आपको पता है कि स्ट्रेस के कारण न केवल आपके पीरियड डिले हो सकते हैं, बल्कि इसकी वजह से इन दिनों में होने वाले दर्द और फ्लो पर भी असर होता है। स्ट्रेस, पीरियड्स को कितने दिन डिले कर सकता है, क्या इसकी वजह से पीरियड्स स्किप भी हो सकते हैं, इससे जुड़ी सही जानकारी के लिए हमने डॉक्टर अदिति बेदी से बात की। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
स्ट्रेस की वजह से कितने दिन डिले हो सकते हैं पीरियड्स?
- एक्सपर्ट का कहना है कि तनाव आपके पीरियड्स को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से साइकिल छोटी या लंबी हो सकती है और कई बार पीरियड्स स्किप भी हो सकते हैं।
- अगर आप क्रॉनिक स्ट्रेस में हैं, तो कई बार पीरियड्स हफ्ते या पूरे महीने के लिए भी डिले हो सकते हैं। दरअसल, स्ट्रेस का असर हमारे पूरे शरीर पर होता है। इसकी वजह से न केवल ओव्युलेशन प्रभावित होता है, बल्कि पीरियड साइकिल को रेगुलेट करने वाले हार्मोन्स पर भी असर होता है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि जब आप स्ट्रेस में होती हैं, तो इसकी वजह से शरीर के कई फंक्शन्स प्रभावित होते हैं। इसके कारण पिट्यूटरी ग्लैंड से निकलने वाले रिप्रोडक्टिव हार्मोन्स का प्रोडक्शन भी कम हो जाता है और इन हार्मोन की कमी पीरियड साइकिल पर असर डालती है।
- डॉक्टर बेदी ने बताया, 'स्ट्रेस की वजह से पीरियड कितने दिन डिले होंगे, इसके लिए कोई एक निश्चित समय नहीं बताया जा सकता है। कई महिलाओं के लिए ये कुछ दिन तो कई महिलाओं के लिए ये कुछ हफ्ते भी हो सकता है। वहीं कई बार स्ट्रेस के कारण, पीरियड्स जल्दी भी आ सकते हैं।'
- इतना ही नहीं, पीरियड क्रैम्प्स, फ्लो और पीएमएस के लक्षणों पर भी तनाव का असर पड़ता है। अगर आप लंबे समय से तनाव में हैं और इसका असर आपके पीरियड्स या मेंटल हेल्थ पर हो रहा है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
पीरियड साइकिल को हेल्दी रखने के लिए, सही खान-पान, जीवनशैली और स्ट्रेस से दूर रहना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
पीरियड साइकिल को हेल्दी रखने के लिए, सही खान-पान, जीवनशैली और स्ट्रेस से दूर रहना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों