पटाखों से निकलने वाले प्रदूषण से आंखों में हो सकती हैं ये दिक्कतें

प्रदूषित धुएं सेकंजक्टिवाइटिस यानी आंखों का संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे आंखों में लालिमा, खुजली वगैरह की समस्या हो सकती है।
Updated:- 2024-10-30, 23:16 IST
image

दिवाली के मौके पर जमकर आतिशबाजी होती है। आतिशबाजी का नजारा आंखों को बहुत लुभाता है, लेकिन आपको मालूम हो कि पटाखों से निकलने वाले धुएं आंखों को बिल्कुल भी नहीं लुभाते हैं। इससे निकलने वाला प्रदूषण आंखों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है और समय रहते इसके जोखिमों को समझना बहुत ही जरूरी है। पटाखों से निकलने वाला धुआं कई हानिकारक रसायन छोड़ता है जो आंखों को लॉन्ग टर्म नुकसान पहुंचाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में प्रदूषण से आंखों होने वाले नुकसान के बारे में बता रहे हैं। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बातचीत की है। डॉ नीरज संदूजा,एमबीबीएस, एमएस, ओफ्थल्मोलॉजिस्ट , एंड ऑय सर्जन, विआन ऑय एंड रेटिना सेंटर इस बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं।

पटाखों से निकलने वाले प्रदूषण से आंखों में हो सकती हैं ये दिक्कतें

sparkler-flaming-black-background_23-2147734864

  • आंखें हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील हिस्सा है। ऐसे में पटाखों से निकलने वाले धुएं में पाए जाने वाले हानिकारक तत्व जैसे लेड और बेरियम एलर्जी पैदा कर सकते हैं। इससे कॉर्निया को नुकसान पहुंच सकता है।
  • लंबे वक्त तक धुएं के संपर्क में रहने से आंखों में लगातार सूखापन की समस्या हो सकती है जिससे आंखों में दर्द और देखने में कठिनाई पैदा हो सकती है।
  • इसके अलावा अगर बच्चे इस धुएं के संपर्क में आते हैं तो बच्चों में अस्थायी अंधेपन और रोशनी के प्रति संवेदनशीलता बढ़ा सकते हैं, जिससे बाहर खेलना और अन्य गतिविधियों में शामिल होना असुविधाजनक हो सकता है।
  • इसके साथ ही प्रदूषित वातावरण में कंजक्टिवाइटिस यानी आंखों का संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके कारण आंखों से पानी आना, लालिमा, जलन और सूजन जैसी समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें-दिवाली पर आपके बच्चे भी जलाते हैं पटाखे? आंखों को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

watercolor-eyes-illustration_23-2151678450

  • पटाखों के धुएं का खतरा यहीं नहीं समाप्त होता है। इस प्रकार के प्रदूषण का नियमित संपर्क आंखों में गंभीर दीर्घकालिक समस्याओं का कारण बन सकता है जैसे रतौंधी, मोतियाबिंद,जो समय के साथ दृष्टि को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है
  • एक्सपर्ट बताते हैं कि जागरूक होकर सुरक्षित तरीकों से त्योहार मनाने को प्रोत्साहित करके हम अपनी अनमोल आंखों के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-आंखों को नुकसान पहुंचाता है पटाखों से निकलने वाला प्रदूषण, ऐसे करें बचाव

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।