मोतियाबिंद के रिस्क को कम करते हैं ये फूड्स

मोतियाबिंद आंखों से जुड़ी एक ऐसी समस्या है, जो अक्सर उम्र के साथ खुद ही विकसित हो जाती है। वृद्ध लोगों में मोतियाबिंद होने की संभावना अधिक होती है। इसके अलावा, अनियंत्रित मधुमेह और रक्तचाप जैसी स्वास्थ्य समस्याएं भी मोतियाबिंद की वजह बन सकती हैं। समय के साथ कुछ वसा और प्रोटीन जमा होने के कारण आपकी आंखों के लेंस अपारदर्शी या क्लाउडी बन जाते हैं। जिससे व्यक्ति की दृष्टि धुंधली हो जाती है।
जब एक बार जब व्यक्ति को मोतियाबिंद हो जाता है, तो इस समस्या से निजात पाने के लिए सर्जरी का सहारा लेना पड़ता है। मोतियाबिंद से पूरी तरह से बच पाना तो असंभव है, लेकिन फिर भी आप अपने आहार के जरिए आंखों की हेल्थ का लंबे समय तक ख्याल रख सकते हैं। ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं, जो आंखों की बीमारी और दृष्टि के नुकसान के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बता रही हैं, जो मोतियाबिंद के रिस्क को कम करने में मदद साबित हो सकते हैं-
साबुत अनाज
गाजर
आंखों के लिए गाजर के फायदो से तो हर कोई वाकिफ है। इसमें बीटा-कैरोटीन, ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन होते हैं, जिन्हें शरीर विटामिन ए में बदल देता है। गाजर आपकी आई हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है, जिसके कारण यह आंखों की समस्याओं को कम से कम रखने में मदद करते हैं।
फल और सब्जियां
रंगीन फलों और सब्जियों में कैरोटीनॉयड द्वारा पीले, लाल और ऑरेंज पिगमेंट का उत्पादन किया जाता है। आमतौर पर, इन खाद्य पदार्थों को कच्चा खाया जाता है, आप चाहें तो इन्हें उबालकर भी खा सकते हैं। खरबूजे, शकरकंद, हरी मिर्च, ब्रोकली, पपीता, आम और कद्दू में बीटा कैरोटीन और विटामिन ए जैसे कैरोटीनॉयड होते हैं, जो आपकी आंखों के लिए अच्छे होते हैं।
खट्टे फल
इसे भी पढ़ें:आंखों की देखभाल के 6 आसान तरीके जो बचा सकते हैं किसी भी बीमारी से
मछली
ओमेगा -3 फैटी एसिड को मोतियाबिंद के जोखिम को कम करने के लिए भी जाना जाता है। ओमेगा -3 फैटी एसिड के उत्कृष्ट स्रोतों में ट्यूना, कॉड, साल्मन, झींगा, ट्राउट, अलसी का तेल और पालक आदि शामिल हैं। इसलिए, आप हफ्ते में कम से कम दो बार मछली का सेवन अवश्य करें। इससे आपकी आंखों को पोषण मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें:Blood Sugar: प्री-डायबिटीज को रिवर्स कर सकते हैं ये 5 हर्ब्स
नट्स और सीड्स
तो अब आप भी इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें और अपनी आंखों का लंबे समय तक ख्याल रखें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।