मेनोपॉज के दौरान महिलाओं में कम होने लगती है फिजिकल इंटिमेसी

जब महिलाएं मेनोपॉज से गुजर रही होती हैं, तो वह फिजिकल इंटिमेसी कम होने लगती है। इसके कारण और बचाव के तरीकों के बारे में जानें। 

loss of libido main
loss of libido main

जब महिलाएं मेनोपॉज से गुजर रही होती हैं, तो यह बहुत ही आम है कि वे उस सेक्स ड्राइव को खो देती हैं जो आमतौर पर उनके पास होती है। फिजिकल इंटिमेसी की कमी शरीर में एस्ट्रोजेन के लो लेवल के कारण होती है, जो सेक्स ड्राइव को प्रभावित करती है। यहां तक कि फोरप्ले उन महिलाओं को उत्तेजित नहीं करता है जो मेनोपॉज में हैं या उस चरण में प्रवेश करने वाली हैं। सेक्स में रुचि धीरे-धीरे कम हो जाती है।

शरीर में एस्ट्रोजेन का लेवल कम होने के कारण, ब्‍लड की आपूर्ति कम हो जाती है जिसके कारण वेजाइनल डिस्‍चार्ज कम होता है। यह कंफर्टेबल सेक्‍शुअल एक्टिविटी के लिए वेजाइना को बहुत ड्राई बनाता है। कुछ कारण जिनकी वजह से सेक्स ड्राइव कम हो जाती है उनमें शामिल है:

  • डिप्रेशन
  • तनाव का लेवल
  • ब्‍लैडर की समस्या

मेनोपॉज के बाद सेक्‍सुअल ड्राइव में सुधार कैसे हो सकता है?

मेनोपॉज के बाद वेजाइना ड्राईनेस को कम करने के लिए एस्ट्रोजेन के लेवल को फिर से बढ़ाया जा सकता है। कभी-कभी मेल हार्मोन और एस्ट्रोजेन के कॉम्बिनेशन से भी मदद मिल सकती है, जिसके कॉम्बिनेशन को एण्ड्रोजन के रूप में जाना जाता है, जो महिलाओं में सेक्स ड्राइव को बढ़ावा देता है।जब आप संभावित उपचार का पता लगाने के लिए डॉक्‍टर से परामर्श करते हैं तो ये भी कई मामलों में मदद करता है।

loss of libido INSIDE

मेनोपॉज फिजिकल इंटिमेसी को कैैैसेे प्रभावित करता है?

शरीर में एस्ट्रोजेन के लो लेवल से ब्‍लड का फ्लो कम हो जाता है और यह वेजाइना और लेबिया को सामान्य से पतला बनाता है। मेनोपॉज के साथ, महिलाओं में मानसिक परिवर्तन भ्‍ज्ञी होते हैं, जो फिजिकल इंटिमेसी को प्रभावित करतेे है। तनाव एक और कारण है जिसका असर फिजिकल इंटिमेसी पर पड़ता है। कुछ महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान अक्सर चिड़चिड़ाना रहता है जो फिजिकल इंटिमेसी को प्रभावित करता है।

फिजिकल इंटिमेसी के कम होने के कुछ अन्य कारणों को निम्नानुसार सूचीबद्ध किया गया है:

  • बहुत ज्‍यादा स्‍मोकिंग करना
  • कम एक्टिव सेक्‍शुअल लाइफ
  • कोई भी क्रोनिक बीमारी जैसे डायबिटीज, हार्ट रोग आदि।

क्या मेनोपॉज के दौरान रोजाना मॉइस्चराइजिंग जरूरी है?

एक हल्के लुब्रिकेट का इस्‍तेमाल करके मेनोपॉज के बाद भी फिजिकल इंटिमेसी को पाया जा सकता है। इससे वेजाइना स्‍मूथ और ड्राईनेस की समस्‍या नहीं होती है। वाल्‍वा की खुद से लुब्रिकेशन और मसाज करना जरूरी होता है, इसे वाइब्रेशन द्वारा भी किया जा सकता है। इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और त्वचा टाइट हो जाती है।

फिजिकल इंटिमेसी में सुधार कैसे किया जा सकता है?

एक सामान्य फिजिकल इंटिमेसी को पाने की दिशा में पहला कदम अक्सर सेक्स के बारे में सोचना होता है। किसी फिल्म के सीन के बारे में सोचो या कामेच्छा बढ़ाने के लिए किसी भी तरह की फैंटसी में लिप्त हो। सेक्स के बारे में अक्सर सोचना फिजिकल इंटिमेसी बढ़ाने में मदद कर सकता है।

फिजिकल इंटिमेसी बढ़ाने में किस तरह केे फूड मदद करते है?

सीफूड फिजिकल इंटिमेसी में सुधार करने में मदद करते है। यह वाहिकाओं में ब्‍लड फ्लो को बेहतर बनाते है और सर्कुलेशन में भी मदद करते है। इनमें से कुछ फूड्स हैं:

  • डार्क चॉकलेट
  • ब्लूबेरी
  • ग्रीन टी

निष्कर्ष

अच्छी सेक्स लाइफ के लिए यह जरूरी है कि आपका शरीर हेल्‍दी रहे। हेल्‍दी डाइन लेना और एक्‍सरसाइज करना इसमें आपकी बहुत मदद करता है।

एक्‍सपर्ट की सलाह के लिए डॉक्‍टर अनीता सोनी (एमबीबीएस, एमडी - प्रसूति एवं स्त्री रोग, डीजीओ) को विशेष धन्यवाद।

References

1.https://www.webmd.com/menopause/guide/sex-menopause

2.https://www.webmd.com/sex-relationships/features/sex-drive-and-menopause#1

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP