Hair Fall In Menopause: मेनोपॉज के कारण झड़ने लगे हैं बाल? ये उपाय दिलाएंगे इस समस्या से निजात

Hair Fall During Menopause: मेनोपॉज में हार्मोनल बदलाव के कारण मूड स्विंग्स और स्ट्रेस होने लगता है। स्ट्रेस के कारण बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-09-29, 19:36 IST
how can i stop hair fall during menopause in hindi

Menopause: मेनोपॉज एक नेचुरल प्रोसेस है। मेनोपॉज महिलाओं में 40 साल की उम्र के बाद शुरू होता है। मेनोपॉज में महिलाओं को कई तरह की समस्याओं को सामना करना पड़ता है। इस दौरान शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं।

शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोस्टेजन की मात्रा कम हो जाती है। मेनोपॉज के कारण न केवल मूड स्विंग्स, नींद न आने की समस्या होती है बल्कि स्किन प्रॉब्लम्स और बालों का झड़ना भी शुरू हो जाता है। मेनोपॉज में हेयर लॉस की समस्या ज्यादा होती है। इस दौरान नहाने के बाद बालों में कंघी करने करने से बाल बेहद टूटने लगते हैं।

मेनोपॉज में झड़ते बालों की परेशानी को कम करने के लिए आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकती हैं। चलिए जानते हैं हेयर लॉस से बचने के उपाय।

हेयर फॉल को कम करने के लिए एक्सरसाइज करें

मेनोपॉज मैं हार्मोनल बदलाव होने के कारण स्ट्रेस होने लगता है। शरीर में एस्ट्रोजन का प्रोडक्शन कम होने के कारण यह दिमाग को प्रभावित करता है। इसकी वजह से मूड स्विंग्स और चिंता जैसी समस्या होने लगती हैं। चिंता के कारण बालों को झड़ना शुरू हो जाता है।

मेनोपॉज में हेयर फॉल की समस्या को कम करने के लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज या योग करना चाहिए। मॉर्निंग वॉक करें। शुरुआत में आधे घंटे तक रनिंग करें। एक्सरसाइज करने से न केवल स्ट्रेस कम होता है बल्कि बॉडी हेल्दी भी रहती है। आप चाहें, तो ब्रीदिंग रिलैक्सेशन मेथड आजमा सकती हैं। इससे भी आपको काफी फायदा होगा।

सेतु बंध सर्वांगासन,जानुशीर्षासन और बद्धकोणासन करें। ये सभी आसान मेनोपॉज के दौरान आपको स्वस्थ रखेंगे।

झड़ते बालों की समस्या को कम करने के लिए डाइट

diet for prevent hair fall

  • यह कहा जा सकता है कि सही खानपान के जरिए शरीर संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इसी तरह अगर मेनोपॉज में आपके बाल जरूरत से ज्यादा झड़ रहे हैं, तो ऐसे में आपको अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए। डाइट में व्होल ग्रेन, फल और सब्जियों जैसी चीजों को शामिल करें।
  • लो फैट डाइट लें। आपको संतुलित आहार खाना चाहिए। आपके आहार में किसी भी आवश्यक पोषक तत्व की मात्रा कम या ज्यादा नहीं होनी चाहिए। पोषक तत्वों की कमी के चलते कई तरह की समस्या होने लगते हैं।
  • ग्रीन टी पीने से भी बालों की ग्रोथ पर असर पड़ता है। अपनी डाइट में फैटी एसिड भी शामिल करें, क्योंकि यह बालों की हेल्थ को मेंटेन करने में मददगार है। (मेनोपॉज में चिड़चिड़ेपन को कम कैसे करें)

शरीर को हाइड्रेट क्यों रखना चाहिए?

शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। हमारा शरीर 70% पानी से बना है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी यानी बीमारियों की शुरुआत। शरीर को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। हालांकि, डॉक्टर द्वारा दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। यह नंबर व्यक्ति से व्यक्ति अलग हो सकता है, क्योंकि हम सभी की शारीरिक मांग अलग होती है।

बाजार में मिलने वाले पैक्ड जूस, सोडा और फ्लेवर्ड ड्रिंक्स के सेवन से परहेज करें। इनमें शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। इसके बजाय आप, घर पर ही नींबू का पानी बनाकर पीएं। ताजे फलों का जूस बनाएं।

झड़ते बालों की परेशानी से निजात के लिए हेयर केयर

hair care for prevent hair fall during menopause

  • मेनोपॉज में अक्सर महिलाओं के बाल झड़ने लगते हैं। झड़ते बालों के कारण कई बार गंजापन आने लगता है। इस दौरान टूटते बालों की समस्या को कम करने के लिए जितना हो सके उतना बालों में कम से कम केमिकल और हीट टूल्स का इस्तेमाल करें।
  • एक्सटेंशन के कारण भी आपके बाल कमजोर होकर टूटने लग सकते हैं। बालों को हीट टूल्स से स्टाइल करने के कारण यह ड्राई होने लगते हैं, जिसके कारण कुछ समय बाद बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। इसलिए इनके उपयोग के बजाय नेचुरल तरीके से अपने बालों को स्ट्रेट करें।
  • बालों में तेल, एलोवेरा जेल और चावल का पानी जैसी चीजों का इस्तेमाल करें। ये सभी चीजें बालों का झड़ना कम करती हैं। साथ ही, आपको हेयर वॉश करते वक्त भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। स्कैल्प को हमेशा अच्छे से साफ करना चाहिए। गंदे स्कैल्प के कारण न केवल इंफेक्शन होने का खतरा रहता है बल्कि हेयर ग्रोथ भी रुक जाती है। हेयर वॉश करने के बाद कंडीशनर का उपयोग करना न भूलें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP