क्या आपको पता है कि जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए क्या करना चाहिए? गायनेकोलॉजिस्ट से जान लीजिए

How to get pregnant in the first attempt: अगर आप लंबे समय से मां बनने का ट्राई कर रही हैं, लेकिन आप कंसीव नहीं कर पा रही हैं, तो आपको जल्दी प्रेग्नेंट होने का तरीका एक्सपर्ट से जानना चाहिए।
image

How to have a baby on the first try: शादी के कुछ साल या कई बार कुछ महीने बाद कोई भी कपल प्रेग्नेंसी प्लान करने के बारे में सोचता है। पेरेंटहुड में कदम रखना किसी भी कपल का निजी फैसला है और यह काफी फैक्टर्स पर निर्भर करता है। कंसीव करने की प्लानिंग करने से पहले दोनों पार्टनर्स का डॉक्टर से सलाह लेना भी जरूरी है। कंसीव करने का सफर कुछ कपल्स के लिए काफी आसान तो कुछ के लिए मुश्किल भरा हो सकता है। कई महिलाओं को प्रेग्नेंट होने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। मां बनने की कोशिश लगातार फेल होते जाने पर महिलाओं के कॉन्फिडेंस और सेहत पर भी होता है। हालांकि, कंसीव करने में मुश्किल आना या इसका आसान होना, दोनों पार्टनर्स की सेक्शुअल हेल्थ और लाइफस्टाइल समेत कई कारणों पर निर्भर करता है। अगर आप मां बनना चाहती हैं और आप कंसीव नहीं कर पा रही हैं, तो चलिए गायनेकोलॉजिस्ट से जान लीजिए कि जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए आपको क्या करना चाहिए। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए क्या करना चाहिए? (Can you get pregnant in the first attempt?)

Can you get pregnant in the first attempt

  • एक्सपर्ट का कहना है कि जब भी आप प्रेग्नेंसी प्लान करने के बारे में सोचें, तो सबसे पहले कपल का डॉक्टर के पास जाकर उनसे सलाह लेना जरूरी है। हो सकता है डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ बदलावों के साथ, डॉक्टर आपकी हेल्थ कंडीशन्स के आधार पर आपको कुछ टेस्ट करवाने को कहे।
  • इस समय पर महिलाएं अपनी पीरियड साइकिल को ट्रैक करें। आपके पीरियड्स नियमित हैं या नहीं, ब्लीडिंग कैसी हो रही है और साइकिल कितने दिन की है, ये सभी चीजें आपके प्रेग्नेंट होने के चांसेज पर असर डाल सकती हैं।
  • प्रेग्नेंट होने के लिए सही समय पर सेक्शुअल रिलेशन बनाना भी जरूरी है। ओव्युलेशन पीरियड्स में इंटिमेट होने से, कंसीव करने की संभावना बढ़ जाती है। असल में ओव्युलेशन पीरियड वह समय होता है, जब महिलाओं की ओवरी में से एग रिलीज होता है। इस समय पर अगर स्पर्म, एग से मिलते हैं, तो एग के फर्टिलाइज होने के चांसेज ज्यादा होते हैं।
  • इसे कैलकुलेट करना काफी आसान है। अगर आपको पीरियड्स 28वें दिन आ रहे हैं, तो आपका ओव्युलेशन 14वें दिन होगा। इसके आस-पास सेक्शुअल रिलेशन से प्रेग्नेंट होने के चांसेज बढ़ जाते हैं।
  • अगर आपका वजन अधिक है, आपको थायराइड या पीसीओएस है, तो कंसीव करने की कोशिश करते वक्त इसके बारे में डॉक्टर से बात जरूर करें। मोटापे को कम करने की कोशिश करें।
यह भी पढ़ें-क्या लंबे वक्त तक बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने से बाद में प्रेग्नेंट होना मुश्किल होता है? जानें क्या है डॉक्टर का कहना

How can I get pregnant fast for the first time

  • डाइट और लाइफस्टाइल का असर, एग और स्पर्म की क्वालिटी पर होता है। ऐसे में हेल्दी डाइट लें। आप डाइट में विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य जरूरी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर चीजें शामिल करें। इससे प्रेग्नेंट होने में आसानी होगी।
  • डॉक्टर की सलाह पर आप फोलिक एसिड या अन्य कुछ सप्लीमेंट्स भी ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें- महीने के इन 6 दिनों में कंसीव करने के होते हैं सबसे ज्यादा चांसेज, क्या आपको इसके बारे में पता है?


जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए, एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP