फैटी लिवर यह एक ऐसी हेल्थ कंडीशन है, जिसके बारे में आजकल काफी कुछ सुनने को मिल रहा है। सोशल मीडिया स्क्रॉल करते वक्त भी आपको इससे जुड़ी रील्स देखने को मिल जाएंगी, यह सेहत के लिए कितना खतरनाक है और कैसे इसे नजरअंदाज करने पर मुश्किल बढ़ सकती है, इस बारे में भी काफी कुछ आपने सुना होगा। लेकिन, फिर भी इसे काफी लोग अनदेखा कर रहे हैं। रिपोर्ट में फैटी लिवर आने पर भी ज्यादातर लोग इसे लेकर सजग नहीं होते हैं और ऐसे में इसका ग्रेड बढ़ जाता है। फैटी लिवर आजकल एक कॉमन प्रॉब्लम बन गई है। इसके लक्षणों को अगर लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाए, तो आपकी मुश्किल बढ़ सकती है। क्या आपको पता है कि अल्ट्रासाउंड करवाने से पहले कुछ लक्षणों के जरिए घर पर ही पहचान सकते हैं कि कहीं आपको फैटी लिवर तो नहीं है। हालांकि, किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले डॉक्टर की सलाह और टेस्ट जरूरी हैं। लेकिन, फिर भी हमारे शरीर में नजर आने वाले कौन-से ऐसे लक्षण होते हैं, जो फैटी लिवर की तरफ इशारा करते हैं और जिन्हें आप घर पर ही पहचान सकते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।
घर पर फैटी लिवर की पहचान कैसे करें? (How can I check fatty liver at home?)
- अगर आपके पेट के बीचो बीच चर्बी बढ़ रही है, तो यह फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। इंसुलिन रेजिस्टेंस आमतौर पर फैटी लिवर से जुड़ा हुआ होता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण, बेली फैट बढ़ने लगता है। ऐसे में अगर आपके पेट के बीच में फैट अचानक से बढ़ रहा है, तो यह फैटी लिवर का संकेत हो सकता है।
- लिवर के फैटी होने पर डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें भी परेशान करने लगती हैं। अगर आपको पेट के ऊपरी हिस्से में भारीपन महसूस हो रहा है या सीधी पसली के नीचे दर्द बना हुआ है, तो यह फैटी लिवर का संकेत हो सकता है।
- जिन लोगों के लिवर में फैट जमा होने लगता है, उन्हें गैस और एसिडिटी भी अधिक रहती है। इसकी वजह से उल्टी, जी मिचलाना और भूख कम लगने जैसी दिक्कतें भी नजर आ सकती हैं।
- फैटी लिवर के कारण कई बार मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होती है और हाथों-पैरों में दर्द बना रह सकता है।
- कई बार लिवर में फैट जमा होने के कारण जब यह खुद को डिटॉक्स नहीं कर पाता है, तो इसके कारण शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। इसकी वजह से आंखों ने नीचे पफीनेस आ जाती है।
यह भी पढ़ें-फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने के लिए अपनाएं ये 4 हेल्दी आदतें, वजन होगा कम और डाइजेशन भी रहेगा दुरुस्त
- अगर आपको हमेशा थकान और कमजोरी महसूस होती है, बिना ज्यादा काम किए भी आपको थका हुआ लगता है, तो यह भी लिवर इंफ्लेमेशन का संकेत हो सकता है।
- फैटी लिवर और इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण, एक्ने, स्किन का डार्क होना, बालों का झड़ना और गर्दन-कोहनी जैसे हिस्सों पर डार्क पैच हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- फैटी लिवर के साथ नजर आने वाले ये लक्षण लिवर की खराबी का देते हैं संकेत
अगर आपको फैटी लिवर के लक्षण महसूस हो रहे हैं या रिपोर्ट में फैटी लिवर आ गया है, तो इस पर तुरंत ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों