महिलाओं में पीरियड्स हर महीने 4 से 5 दिनों तक चलने वाला नेचुरल प्रोसेस है। लेकिन कई महिलाओं को इस दौरान असहनीय दर्द से गुजरना पड़ता है। जी हां कुछ महिलाओं के लिए ये दिन बहुत पेनफुल होते हैं, खासतौर पर पहले दो दिन तो उनको पेट और कमर में दर्द की शिकायत रहती हैं। दर्द इतना ज्यादा होता है कि उन्हें दर्द से बचने के लिए पेनकिलर का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि पेनकिलर लेने से महिलाओं की हेल्थ को कई तरह के नुकसान हो सकता है। ऐसे में मन में सवाल आता है कि ऐसा क्या किया जाए कि दर्द से आसानी से राहत मिल जाए। तो सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से पीरियड्स पेन से बचाने वाले 5 जबरदस्त टिप्स जानें। जी हां इस बात की जानकारी हमें उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देखकर मिली। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के साथ पीरियड्स पेन से बचाने वाले टिप्स शेयर किए हैं। आइए जानें कौन से है ये टिप्स।
इसे जरूर पढ़ें: ये 1 नुस्खा आजमाएं, बिना दवा खाएं पीरियड्स पेन से छुटकारा पाएं
अगर आपको पीरियड्स में दर्द होता है और दर्द इतना ज्यादा होता है कि बर्दाशत नहीं होता है तो अपने पीरियड्स से एक हफ्ते पहले, अपने दिन की शुरुआत भीगे हुए किशमिश और केसर से करें। जी हां किशमिश में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं इसे खाने से दर्द और सूजन को कम किया जा सकता है। इसके अलावा केसर भी एंटीइंफ्लेमेटरी गुण से समृद्ध होता है, इसलिए यह दर्द-सूजन से राहत देने का काम करता है।
अपने भोजन में हर दूसरे दिन एक दाल (अंकुरित और पकाई हुई) को शामिल करें। ऐसा करने से भी आप पीरियड्स पेन से आसानी से बच सकती हैं। जी हां अंकुरित दालों में मौजूद न्यूट्रिएंट्स जैसे आयरन, फाइबर्स और प्रोटीन हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह हेल्थ के साथ-साथ दर्द को दूर करने में भी हेल्प करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: दवाओं को भूल जाएं, पीरियड्स पेन को रोकेंगे ये 5 आसान उपाय
पीरियड्स पेन से बचना चाहती हैं तो हफ्ते में दो बार कंद वाली सब्जियां जैसे सूरन, शकरकंद आदि खाएं। ऐसी सब्जियों को खाने से दर्द को दूर करने में हेल्प मिलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रोटीन, वसा, कार्बोहाईड्रेड्स, क्षार, कैल्शियम, फॉस्फोरस, लौह तत्व और विटामिन ए व बी पाए जाते हैं। साथ ही इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण शामिल होते है, जो दर्द के साथ-साथ हमारे शरीर को कई रोगों से बचाने के काम आ सकते हैं।
एक्सरसाइज आपको फिट और वेट लॉस में मदद करने के साथ-साथ दर्द को कम करने में भी हेल्प करता है। जी हां रुजुता का कहना हैं कि पीरियड्स पेन से बचने के लिए महिलाओं को रेगुलर एक्सरसाइज करनी चाहिए। कम से कम हफ्ते में 150 मिनट एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है।
रुजुता का कहना हैं कि रोजाना रात सोने से पहले कैल्शियम सप्लीमेंट (कैल्शियम साइट्रेट) लेने से आप पीरियड्स पेन से आसानी से बच सकती हैं।
तो देर किस बात कि अगर आप भी पीरियड्स पेन से परेशान हैं तो रुजुत दिवेकर के ये आसान और तुरंत टिप्स को अपनाएं!
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।