रात में शरीर में नजर आएं ये लक्षण तो समझ लीजिए फैटी हो गया है आपका लिवर

लिवर के फैटी होने पर आपको तुरंत ध्यान देना चाहिए। फैटी लिवर के लक्षणों को समय रहते पहचानना और इसके हिसाब से डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी है। फैटी लिवर के कई लक्षण रात को नजर आते हैं, चलिए इनके बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।
image

फैटी लिवर आजकल काफी आम हो गया है। एक समय तक ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता था कि फैटी लिवर या लिवर से जुड़ी कोई भी बीमारी एल्कोहल के सेवन के कारण होती है। लेकिन, आज के समय में नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर के मामले भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसके पीछे गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली है। फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने के लिए सबसे जरूरी खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव है। इसके शुरुआती लक्षणों को समझना भी बहुत जरूरी है। अगर फैटी लिवर के शुरुआत लक्षणों को आप नहीं पहचान पाती हैं और दिक्कत बढ़ जाती है, तो लिवर पूरी तरह डैमेज हो सकता है। फैटी लिवर के कुछ लक्षण रात के वक्त अधिक परेशान करते हैं और आप इन्हें आसानी से पकड़ सकती हैं। फैटी लिवर के कौन-से लक्षण रात के वक्त ज्यादा नजर आते हैं, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं।

शरीर में रात के वक्त नजर आते हैं फैटी लिवर के ये लक्षण

What are the side effects of lack of sleep

  • अगर आपको रात में नींद आने में मुश्किल होती है या नींद बार-बार टूटती है, तो यह लिवर के फैटी होने का संकेत है। लिवर में सूजन के कारण, शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं और इसकी वजह से नींद आने में मुश्किल आती है।
  • फैटी लिवर के कारण रात को पसीना अधिक आ सकता है। जब लिवर ठीक से काम नहीं करता है, शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं तो शरीर के तापमान पर इसका असर होता है।
  • लिवर फैटी होने पर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मुश्किल आती है और खास को रात के वक्त यह दिक्कत बढ़ सकती है। ऐसे में नींद आने में मुश्किल होती है और यूरिन भी बार-बार आ सकता है।

यह भी पढ़ें-क्या आपको पता है किन 5 चीजों को डाइट में शामिल करने से फैटी लिवर ठीक हो सकता है?

bloating fatty liver

  • लिवर के फैटी होने पर आपको रात के वक्त पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। अगर आपको रात के वक्त पेट में फूलापन या दर्द हो, तो इसे भी नजरअंदाज न करें।
  • फैटी लिवर के कारण स्किन पर रैशेज होने लगते हैं क्योंकि बाइल जूस के फ्लो पर असर होता है। खासकर, रात के वक्त अगर आपको स्किन पर एलर्जी और रैशेज महसूस हों, तो समझ लीजिए कि आपका लिवर फैटी हो गया है।

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर को कम करने के लिए 2 हफ्ते तक रोज पिएं यह जूस

शरीर में रात को नजर आने वाले ये संकेत फैटी लिवर की तरफ इशारा करते हैं। इन पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP