लिवर में सूजन आने पर नजर आते हैं ये लक्षण, न करें इग्नोर

लिवर हमारे शरीर का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अंग है। सही जीवन जीने के लिए लिवर का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। यह शरीर के कई कार्यों के लिए जरूरी है।लिवर रक्त से हानिकारक पदार्थों को साफ करता है यानी यह डिटॉक्सिफिकेशन के लिए जरूरी है। इसके अलावा यह पित्त बनाता है जो भोजन को पचाने में मदद करता है ,यह प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा का मेटाबोलाइज्ड करता है, शरीर में रक्त की मात्रा को नियंत्रित करता है। कई बार हमारी खराब जीवनशैली का असर हमारे लिवर पर पड़ता है, लिवर में सूजन आ जाती है। यह समस्या आजकल आम हो चुकी है। चलिए जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट से लीवर में सूजन होने पर क्या-क्या लक्षण नजर आते हैं। डॉक्टर भूषण प्रभाकर भोले, सीनियर कंसल्टेंट पीसीआरआई हॉस्पिटल इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।
लिवर में सूजन के लक्षण

- उल्टी और मतली
- मांसपेशियों में दर्द
- पेशाब का रंग बदला
- थकान और कमजोरी
- पेट में सूजन और भारपीन
- स्किन का रंग पीला पड़ जाना
- भूख कम लगना
- वजन का घटना
यह भी पढ़ें-इस संक्रमण की चपेट में आते ही डांस करने लगते हैं लोग,जान लीजिए कैसे फैलती है यह बीमारी
लिवर में सूजन होने के कारण
- अल्कोहल का अत्यधिक सेवन
- ड्रग्स का दुष्प्रभाव
- जेनेटिक्स
- ज्यादा तेल मसालेदार खाना खाना
- मोटापा
- इंसुलिन प्रतिरोध
लिवर की देखभाल कैसे करें

- संतुलित आहार का सेवन करें।
- फाइबर से भरपूर आहार लें।
- प्रोसेस्ड और तले हुए खाद्य पदार्थों से बचें।
- हेल्दी वजन मेंटेन रखें।
- शराब का सेवन सीमित करें।
- फिजिकली एक्टिव रहें।
यह भी पढ़ें-ब्लैक प्लास्टिक कंटेनर में खाना स्टोर करने से क्या होता है?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।