तनाव का त्वचा की सेहत पर भी होता है असर, जानें

जब हम तनाव में होते हैं, हमारी मेंटल हेल्थ सही नहीं होती है तो इसका असर हमारी स्किन पर भी पड़ता है। ऐसे में स्किन का ख्याल रखना भी मुश्किल हो जाता है जिसकी वजह से कई परेशानी हो सकती हैं।

 
stress and skin health
stress and skin health

मेंटल हेल्थ के बारे में, स्ट्रेस से हमारे शरीर को होने वाले नुकसान के बारे में बातें बेशक बहुत होने लगी हैं लेकिन अभी भी इन बातों को उतनी अहमियत नहीं दी जाती है, जितनी जरूरी है। मेंटल हेल्थ का असर सीधा हमारे शरीर पर पड़ता है। जब हमें शरीर में कहीं चोट लगती है, दर्द होता है, बुखार आता है, पेट खराब होता है तो हम तुरंत इस तरफ ध्यान देते हैं। लेकिन वहीं जब हम मेंटली परेशान होते हैं तो इस बारे में किसी से बात करने में भी झिझकते हैं। मेंटल हेल्थ को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। लंबे वक्त से तनाव में रहना शरीर को बहुत हद तक नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए मेंटल हेल्थ का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।

आप शायद इस बात से अनजान होंगे लेकिन क्रोनिक स्ट्रेस हमारे डाइजेशन, हार्ट हेल्थ, सोचने-समझने की शक्ति, शरीर की एनर्जी यहां तक की स्किन पर भी असर डालता है। स्ट्रेस से स्किन हेल्थ के कनेक्शन के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली की क्या राय है, आइए आपको बताते हैं।

स्किन हेल्थ का स्ट्रेस से कनेक्शन

  • एक्सपर्ट की मानें तो अगर आप किसी भी तरह के स्किन डिसऑर्डर से गुजर रही हैं तो आपको तुरंत अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए।
  • मेंटल हेल्थ, स्ट्रेस और स्किन हेल्थ के बीच में सीधा कनेक्शन है। स्ट्रेस, एंग्जायटी, स्किन को हील करने से प्रोसेस को स्लो कर सकते हैं।
  • इसकी एक वजह यह भी है कि जब आप स्ट्रेस में होते हैं, तो आप अपनी स्किन हेल्थ को इग्नोर करना शुरू कर देते हैं।
  • वहीं स्ट्रेस की वजह से त्वचा का डिफेंस भी कमजोर होने लगता है यानी की त्वचा खुद को इंफेक्शन्स से नहीं बचा पाती है। जिसके चलते स्किन से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं।skin disorder and mental health
  • असल में स्ट्रेस से जुड़े संकेत शरीर में साफ दिखाई देने लगते हैं। स्ट्रेस की वजह से त्वचा में जलन, इरिटेशन भी महसूस हो सकती है।
  • जब आप स्ट्रेस में होते हैं तो खान-पान की गलत आदतों को भी अपना लेते हैं, जिसके चलते स्किन खराब हो सकती है।
  • स्ट्रेस का असर हार्मोनल बैलेंस पर भी पड़ता है जिससे त्वचा खराब होती है। इससे कील-मुहांसों की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें-Fatigue Causes: महसूस हो रही है ज्यादा थकान, तनाव हो सकता है इसकी वजह

skin health and mental health

  • स्ट्रेस ईटिंग की वजह से भी स्किन हेल्थ पर असर पड़ता है क्योंकि तनाव की वजह से कई बार हम ओवरईटिंग भी कर बैठते हैं।
  • स्ट्रेस की वजह से अक्सर लोग इतना परेशान और थका हुआ महसूस करने लगते हैं कि किसी स्किन केयर रूटीन को फॉलो करने का भी मन नहीं होता है और इससे स्किन हेल्थ प्रभावित होती है।

यह भी पढ़ें-तनाव से ना हों परेशान, बस बदल दें अपनी यह आदतें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP