Ladies में लंग कैंसर का संकेत हो सकते हैं ये लक्षण

जहां पहले महिलाओं में सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर का खतरा रहता था। अब ब्रेस्ट कैंसर के साथ ही लंग कैंसर का खतरा भी बढ़ गया है।
Updated:- 2017-11-07, 17:51 IST
lung cancer Big

आजकल की बदलती लाइफ स्‍टाइल, स्‍मोकिंग और तंबाकू खाने के अलावा दिल्‍ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते राजधानी में लोग लंग कैंसर की चपेट में आ रहे हैं। ताजा आंकड़ों से पता चला है कि दिल्‍ली में अब पुरुषों की तुलना में दिल्‍ली में महिलाओं में लंग कैंसर के मामले काफी बढ़े हैं।
 
एक नई स्टडी में पुरुषों में 23 प्रतिशत तो महिलाओं में 17 प्रतिशत लंग कैंसर का रिस्क बढ़ा है। इसकी वजह स्‍मोकिंग और तंबाकू है। जहां पहले महिलाओं में सबसे ज्यादा लगभग 25 प्रतिशत ब्रेस्ट कैंसर का खतरा रहता था। अब ब्रेस्ट कैंसर के साथ ही लंग कैंसर का भी खतरा बढ़ गया है। इसका कारण स्‍मोकिंग के साथ-साथ पेसिव स्‍मोकिंग भी है। पेसिव स्‍मोकिंग से लंग कैंसर का खतरा ज्‍यादा होता है। इसलिए कुछ लक्षणों की पहचान कर लंग कैंसर से बचा जा सकता है। आइए ग्लोबल हॉस्पिटल्स के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्‍टर Unmeel Shah से लंग कैंसर के early warning signs के बारे में जानें।

Read more : ये 5 हर्ब्‍स ओवेरियन कैंसर को आप तक पहुंचने ही नहीं देंगे

क्‍या है लंग कैंसर?

हमारी बॉडी में लंग्स का काम हवा से ऑक्‍सीजन अलग करके ब्‍लड में पहुंचाना होता है। हमारी बॉडी से कार्बन डाई-आक्साइड emitted होता है जो लंग्‍स से बाहर निकालते हैं लेकिन कई बार हमारे लंग्स में इंफेक्‍शन हो जाता है और ये ठीक से काम नहीं करते हैं। यही समस्‍या बढ़कर कई बार कैंसर का रूप ले लेती है। लंग कैंसर में सेल्‍स की असामान्य वृद्धि होती है, जो सबसे अधिक ब्रांकाई में शुरू होती है, और पूरे लंग्‍स के टिश्‍युओं में फैलती है।

महिलाओं में लंग कैंसर के चेतावनी संकेत

  • कफ में ब्‍लड आना
  • थूक के साथ ब्‍लड निकलना
  • आवाज का कर्कश होना
  • मुंह में घरघराहट होना
  • सांसों की कमी
  • लंग्‍स में इंफेक्‍शन या निमोनिया
  • चेस्‍ट पेन जिससे सांस लेने में तकलीफ होना
  • गहरी सांसें

GLOBOCAN 2012 की report के अनुसार, Selected Countries में लंग कैंसर की घटनाओं का रुझान: आयु-मानकीकृत दर (डब्ल्यू) प्रति 100,000, महिलाएं इस प्रकार है।

lung cancer Inside

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।