क्या खट्टा खाने से पीरियड क्रैंप्स बढ़ जाता है?

क्या आपको भी ऐसा कहा जाता है कि पीरियड में खट्टा मत खाओ इससे दर्द और ब्लड का फ्लो बढ़ सकता है। अगर हां तो यहां जानें सच्चाई
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-01-08, 17:59 IST
image

पीरियड्स महिलाओं को हर महीने होने वाला एक नेचुरल प्रोसेस है जिसमें यूटरेस के अंदर से रक्त, वजाइना से निकलता है। महिलाओं को यह 28 या उससे ज्यादा दिनों पर होता है। इस दौरान हैवी ब्लीडिंग और पेट दर्द का सामना करना पड़ता है। वहीं पीरियड्स को लेकर कई बातें हैं जो पुराने जमाने से चली आ रही है, लोग इसको अबतक मानते हैं। इनमें से एक है, पीरियड्स से पहले या पीरियड्स के दौरान खट्टी चीजें जैसे इमली, अचार वगैरह नहीं खानी चाहिए, इससे दर्द और भी ज्यादा बढ़ जाता है, फ्लो भी ज्यादा होने लगता है। क्या सच में ऐसा होता है यह जानने के लिए हमने एक्सपर्ट से बात की,डॉक्टर नैंसी नागपाल इस बारे में जानकारी साझा कर रही हैं।

क्या खट्टा खाने से पीरियड क्रैम्प्स बढ़ जाता है?

sour foods in periods

एक्सपर्ट बताती है कि यह सिर्फ एक मिथक है जिस पर लोग यकीन करते हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है जो यह साबित करता है कि पीरियड के दौरान खट्टा खाने से दर्द बढ़ जाता है। हमें समझना जरूरी है कि जो हमारा मेंस्ट्रूअल साइकिल है वह हार्मोन नियंत्रित करते हैं, इसलिए आप चाहे जो भी खाएं इसका पीरियड पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता है। आप जो कुछ भी खाती हैं वो आंतों से गुजरते हैं,इसका यूट्रस से कोई लेना देना ही नहीं है। इसलिए आप जो चाहें वो खा सकती हैं।हां, ये हो सकता है कि जिन महिलाओं को हीमोग्लोबिन की कमी है,आयरन कम है उन्हें पीरियड्स के दौरान दिक्कत हो सकती है।

tamarind-imli-fresh-puree-paste-from-pulp_466689-19277

खट्टी चीजों का सेवन करने से आपको फायदा होता है जैसे इससे आपका गट हेल्थ अच्छा होता है, आयरन का अवशोषण अच्छा होता है,आप किसी भी चीज को सीमित मात्रा में ही खाएं ये सेहत के लिए अच्छा होता है।

यह भी पढ़ें-पीरियड्स के दौरान और इससे पहले क्यों महसूस होता है चिड़चिड़ापन? डॉक्टर से जानें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP