क्या ज्यादा नमक खाने से हड्डियां खोखली हो जाती हैं ?

ज्यादा नमक का सेवन करने से न सिर्फ ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है, बल्कि इससे हड्डियां भी भुरभुरी हो सकती है। आइए जानते हैं। कैसे
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-01, 17:56 IST
image

अक्सर बढ़ती उम्र में हड्डियां कमजोर हो जाती है लेकिन आजकल के खराब खान के चलते कम उम्र में भी लोगों की हड्डियां कमजोर हो रही है। हड्डियों के कमजोर होने के पीछे कैल्शियम और विटामिन डी की कमी को जिम्मेदार ठहराया जाता है। वहीं हड्डियों का सोडियम के साथ भी खास कनेक्शन है। आपने सुना होगा कि नमक कम खाओ वरना हड्डियां भुरभुरी हो जाएगी। जी हांं, नमक आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकता है। धीरे-धीरे हड्डियां कमजोर हो सकती है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं सोडियम और हड्डियों के बीच का संबंध क्या है।

क्या सच में ज्यादा नमक के सेवन से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं?

अक्सर लोग ज्यादा नमक का सेवन सिर्फ हाई ब्लड प्रेशर से जोड़ते हैं, लेकिन इससे कैल्शियम के स्तर पर भी असर पड़ता है। ज्यादा नमक के सेवन से कैल्शियम यूरिन के जरिए शरीर से बाहर निकलने लगता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती है।

bone health

हड्डियों का घनत्व धीरे-धीरे कम होने लगता है नतीजन हड्डियां खोखली हो जाती है। यह स्थिति आगे जाकर ऑस्टिओपोरोसिस का कारण बन सकती है। who के मुताबिक रोजाना 5 ग्राम या उससे कम नमक का सेवन करना चाहिए। कभी भी खाने में ऊपर से नमक डालकर न खाएं।

यह भी पढ़ें-आयरन की गोली खाने से कब्ज क्यों हो जाती है ?

हड्डियां कमजोर होने के लक्षण

bone-health-

  • हड्डियों में दर्द
  • बार बार फ्रैक्चर होना
  • उठने बैठने में कट-कट की अवाज आना
  • चलने फिरने में दिक्कत

यह भी पढ़ें-Osteoporosis Prevention: जवानी में भी हो सकती है हड्डियों की यह बीमारी, जानें बचाव के तरीके

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP