क्या आप भी सफर में घंटों यूरिन रोकती हैं? एक्सपर्ट से जानें इसके खतरे

आप भी ट्रैवलिंग या लंबे समय तक बाहर रहने के दौरान यूरिन रोककर रखती हैं? यह आदत सिर्फ असहजता ही नहीं बढ़ाती, बल्कि लंबे समय में ब्लैडर की सेहत पर भी असर डाल सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, बार-बार लंबे समय तक यूरिन रोकने से ब्लैडर पर प्रेशर बढ़ता है, जिससे इंफेक्शन और सूजन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। इस बारे में जानकारी गुरुग्राम के एमओसी कैंसर केयर और रिसर्च सेंटर के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, डॉक्टर राकेश कुमार शर्मा ने दी है।
लंबे समय तक यूरिन रोकने से क्या होता है?
एक्सपर्ट के अनुसार, ब्लैडर का काम बार-बार भरना और खाली होना होता है, लेकिन जब लंबे समय तक यूरिन रोका जाता है, तब ब्लैडर पर एक्सट्रा प्रेशर पड़ता है और वह सही तरीके से कॉन्ट्रैक्ट नहीं कर पाता। इससे ब्लैडर पूरी तरह खाली नहीं हो पाता और कुछ मात्रा में यूरिन अंदर रह जाता है।

अगर यह समस्या बार-बार हो, तो यूरिनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन और सूजन का खतरा बढ़ सकता है। कुछ रिसर्च में यह भी पाया गया है कि लंबे समय तक बनी रहने वाली सूजन ब्लैडर कैंसर के रिस्क फैक्टर्स में शामिल हो सकती है। खासतौर पर ऐसी महिलाओं में यह खतरा ज्यादा हो सकता है, जिन्हें पहले से यूरिनरी समस्याएं, स्मोकिंग की आदत या बार-बार इंफेक्शन की शिकायत रहती है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कभी-कभार यूरिन रोकने से सीधे कैंसर नहीं होता, लेकिन इसे आदत बना लेना ब्लैडर की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
यह भी पढ़ें- पेशाब को ज्यादा देर तक रोकने से महिलाओं के शरीर में क्या होता है? डॉक्टर से जानें
किन लक्षणों को नजरअंदाज न करें?
- यूरिन करते समय जलन
- बार-बार यूरिन आने की समस्या
- यूरिन रुक-रुककर आना
- ब्लैडर पूरी तरह खाली न होने का एहसास
- यूरिन में ब्लड दिखाई देना
ब्लैडर को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?
- लंबे सफर के दौरान बीच-बीच में वॉशरूम ब्रेक लें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
- स्मोकिंग से दूरी बनाएं।
- बच्चों और बुजुर्गों को हर 3-4 घंटे में वॉशरूम जाने के लिए कहें।
- यूरिन से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।
यह भी पढ़ें- Urine Leakage: 40 की उम्र में अक्सर निकल जाता है पेशाब और यूटीआई करता है परेशान? इस देसी चाय से मिलेगा आराम
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।