पीरियड्स महिलाओं के जीवन का एक सामान्य चक्र है, जो महिलाओं को हर महीने होता। इसे मासिक धर्म या माहवारी के नाम से भी जानते हैं। यह चक्र महिला के प्रजनन वर्षों के दौरान चलता है। हालांकि कुछ ऐसी स्थितियां कभी-कभी पैदा हो जाती हैं, जब पीरियड्स नियमित रूप से नहीं हो पता है। मतलब कि पीरियड की डेट होती है वह डीले होती जाती है। इसके दो कारण होते हैं पहला प्रेगनेंसी और दूसरा हार्मोनल इंबैलेंस। अब तक हम महिलाएं इन्हीं दोनों चीजों को पीरियड्स में देरी के लिए जिम्मेदार मानते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि कब्ज यानीकॉन्स्टिपेशन के कारण भी आपका पीरियड देरी से आता है। अब आप सोच रही होंगी कि भला पीरियड्स और पेट साफ न होने का क्या लेना देना है, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में इस बारे में गहराई से बता रहे हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।
क्या कब्ज के चलते भी पीरियड्स में देरी हो सकती है?
बता दें कि हमारे पाचन तंत्र और हार्मोन सिस्टम आपस में गहराई से जुड़े हुए हैं। हमारी आंतें सिर्फ खाना पचाने का काम नहीं करती बल्कि शरीर में एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन को भी मेटाबोलाइज करती हैं। जब कब्ज होता है तो यह प्रक्रिया धीमा हो जाता है और हार्मोनल संतुलन बिगड़ सकता है जिससे पीरियड लेट हो सकते हैं।
लगातार कब्ज बना रहने से स्ट्रेस बढ़ता है और स्ट्रेस का सीधा असर हाइपोथैलेमस पर पड़ता है, यह वही हिस्सा है जो आपके पीरियड्स को कंट्रोल करने वाले हार्मोन को रिलीज करता है।
कब्ज के कारण पेट में भारीपन और सूजन हो सकती है और यह यूट्रस पर इनडायरेक्ट दबाव डालता है। इससे भी पीरियड्स में गड़बड़ी हो सकती है।
हमारे शरीर के सभी अंग एक दूसरे से जुड़े हैं, अगर आपका पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो इसका असर ओवरऑल हेल्थ पर पड़ सकता है। जिसमं हार्मोनल संतुलन भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े-गर्मियों में कच्चा आम खाने से पहले जान लीजिए इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका
क्या करें?
- चिया सीड्स डाइट में शामिल करें
- दही और छाछ जैसे प्रोबायोटिक्स लें।
- मेडिटेशन करें।
यह भी पढ़ें-महीने के इन 6 दिनों में कंसीव करने के होते हैं सबसे ज्यादा चांसेज, क्या आपको इसके बारे में पता है?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी
Image Credit:Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों