Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:07 AM IST

क्या आपको मालूम है दही में अलसी और चिया सीड्स मिलाकर खाने से सेहत को कितने फायदे है?

दही, अलसी और चिया सीड्स पोषक तत्वों का खजाना है। जानते हैं, इन तिनों को एक साथ मिक्स करके खाने से क्या क्या फायदे मिल सकते हैं।
Updated:- 2025-04-30, 16:30 IST
image

गर्मियों के दिन में लोग दही का सेवन खूब करते हैं। इसे अलग अलग तरह से खाया जाता है। कोई छाछ बनाता है, तो कोई रायता बनाता है। यह जहां स्वादिष्ट लगता है, वहीं सेहत के लिए खूब फायदेमंद है। इससे पेट को ठंडक मिलती है, पाचन दुरुस्त रहता है और प्रोटीन की कमी को भी पूरा करता है। लेकिन आपने कबी सोचा है कि इसमें अलसी के बीज और चिया सीड्स मिलाकर खाया जाए, तो सेहत को कितने फायदे मिल सकते हैं। आज हम इसी विषय पर बात करेंगे और जानेंगे इसेक जबरदस्त फायदे के बारे में। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट काजल अग्रवाल ने जानकारी दी है।

दही में अलसी और चिया बीज डालकर खाने से क्या होता है?

CHIA SEEDS AND CURD BENEFITS FOR HEALTH

दही म कैल्शियम, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो हड्डियों से लेकर पाचन तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें जब अलसी और चिया बीज मिलाया जाए, तो इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व का संयोजन हो जाता है, जो की ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छा होता है।

कब्ज की समस्या में अगर इस संयोजन को डाइट में शामिल किया जाए, तो इससे समस्या में राहत मिल सकती है। चिया और अलसी के बीजों में फाइबर होता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है।

अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की शिकायत होती है, तो यह संयोजन आपके लिए बेहद लाभकारी हो सकता है। अलसी और चिया दोनों में ही ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं, जो दिल के लिए बेहद फायदेमंद होते है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इससे दिल के रोगों का खतरा कम हो सकता है। 

ब्लड शुगर को कंट्रोल में करने के लिए भी दही में चिया और अलसी का बीज मिलाकर खाना काफी अच्छा होता है। यह संयोजन फाइबर का अच्छा स्रोत बन जाता है, जो शुगर लेवल को स्पाइक होने से बचाता है।

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो भी यह संयोजन आपके लिए कमाल कर सकता है। इसका सेवन करने से आपको प्रोटीन और फाइबर मिल जाता है, जिससे आप लंबे वक्त तक भरा हुआ महसूस करते हैं। अनहेल्दी स्नैक्स खाने से बचते हैं।

यह भी पढ़ें-वजन भी हो सकता है कम और स्वाद भी रहेगा बरकरार, खाएं यह हेल्दी टिक्की

कैसे करें सेवन?

FLAX SEEDS WITH CURD BENEFITS

  • एक कटोरी में दही लें।
  • इसमें एक चम्मच अलसी के बीच का पाउडर डालें।
  • भिगोया हुआ चिया सीड्स डालें और अच्छी तरह से मिला लें। 
  • टेस्ट बढ़ाने के लिए आप इसमें फ्रूट्स भी शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-क्या आपको पता है पीरियड्स के दिनों में अजवाइन और गुड़ का पानी पीने से क्या होता है?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।