Weight Loss Tips: सोने से पहले न करें ये 7 काम, हो जाएंगी स्लिम

हम सभी को पता है कि वजन घटाने के लिए सबसे अच्छा काम है कि हम रोज एक्सरसाइज करें। मगर क्या हम ऐसा रोज कर पाते हैं, शायद नहीं। कभी थकान का बहाना तो कभी बिजी होने की वजह से हम रोज एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं।
ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि ऐसा क्या किया जाए, जो रोज करने में एक्सट्रा टाइम भी न ले और वजन भी कम हो जाए। फिटनेस ट्रेनर सोनिया बजाज का इस बारे में कहना है, ‘लाइफ के बिजी स्केडियूल में रोज एक्सरसाइज के लिए टाइम निकालना भले ही पॉसिबल न हो मगर सोने के लिए तो हर किसी को 6 घंटे निकालने ही पड़ते हैं।
बहुत कम लोग जानते हैं कि सोते सोते भी वजन घटाया जा सकता है मगर इसके लिए कुछ बैड हैबिट्स को छोड़ना जरूरी है।’ शायद आपको उत्सुकता हो रही होगी कि आखिर सोने से पहले ऐसी कौन सी बैड हैबिट्स है जिन्हें छोड़ देने से वेट कम किया जा सकता है। चलिए सोनिया से ही जानते हैं।
Read More: बढ़ते मोटापे की वजह कहीं आपका ब्रेकफास्ट स्किप करना तो नहीं
सोने से पहले न पिएं कोल्ड ड्रिंक
गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए बहुत सारे लोग कोल्ड ड्रिंकका सहारा लेते हैं। कई लोग रात में खाना खाने के बाद और सोने से पहले कोल्ड ड्रिंक पी कर सोते हैं। मगर कोल्ड ड्रिंक पीने से फैट बढ़ता है। अगर इसकी जगह 30 ग्राम प्रोटीन शेक पीकर सोया जाए तो इससे बॉडी ज्यादा मात्रा में कैलोरीज बर्न करती है। इसके साथ ही प्रोटीन से मसल्स को रिपेयर किया जा सकता है। प्रोटीन शेक पीकर सोने से बॉडी कैलोरीज को ज्यादा तेजी से बर्न कर पाती है।
डिनर होना चाहिए लाइट
दिनभर में 4 मील लेना बहुत जरूरी है। इसमें से डिनर का भी अपना महत्व है। मगर डिनर के समय कई लोग हेवी मील ले लेते हैं, जो कि बिल्कुल सही नहीं है। दरअसल रात में सोते वक्त ब्रेन ग्रोथ हारमोन रिलीज करता है और यदि आप रात में ज्यादा खाते हैं या देर से खाते हैं तो ग्रोथ हारमोन फैट को इकट्ठा कर लेता है, जिससे वजन बढ़ने लगता है।
रात में न लें अल्कोहल
अल्कोहल लिमिट में लेने से शरीर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। मगर कई लोग सोने से पहले इसका सेवन करते हैं, जो न केवल सेहत के लिए खराब है बल्कि आपके वजन के लिए भी सही नहीं है। दरअसल अल्कोहल लेने से सोते वक्त बॉडी का मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है। इसे वेट बढ़ने के चांसेज बढ़ जाते हैं। अगर रात में डिनर के साथ एक ग्लास वाइन ली जाए तो इसका शरीर पर कोई गलत असर नहीं पड़ता मगर वाइन पीने के लिए आपको सोने के 3 घंटे पहले ही डिनर कर लेना चाहिए।रात में सोते समय करें ये 8 काम, बाल रहेंगे लंबे, घने और हेल्दी
सोने से पहले इलेक्ट्रॉनिक आइटम से रहें दूर
ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि सोने से पहले वह टीवी, म्यूजिक या फिर फोन में सर्फिंग करते हैं। मगर इससे आपकी निंद पर गहरा असर पड़ता है। सोने के लगभग 1 घंटे पहले इन सभी चीजों को खुद से दूर कर देना चाहिए। अगर विशेषज्ञों की माने तो सात से आठ घंटे की साउंड स्लीप लेना बहुत जरूरी है। इससे न केवल कई तरह की बीमारियां दूर होती है बल्कि कैलोरीज बर्न करने में भी अच्छी नींद बड़ी सहायक है।इसलिए जरूरी है भरपूर नींद, चमकती स्किन के साथ-साथ मिलते हैं ये फायदे
अमेरिकन जरनल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन के द्वारा की गई एक स्टडी के मुताबिक रात के खाने के बाद अच्छी नींद लेने वाले कम नींद लेने वालों से 20 प्रतिशत जयादा कैलोरीज बर्न करते हैं। वैसे अगर आपको रात में कुछ इंट्रेस्टिंग करने के बाद ही सोने की आदत है, तो अच्छे लिक्ट्रेचर को पढ़ना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे आपको अच्छी नींद भी आएगी और आपकी ख्वाहिश भी पूरी हो जाएगी।
सोने से पहले न करें एक्सरसाइज
कई महिलाएं सुबह ऑफिस जाने की वजह से या फिर घर के काम निपटाने की वजह से एक्सरसाइज नहीं कर पाती हैं। अपना एक्सरसाइज रुटीन पूरा करने के लिए वे रात के समय एक्सरसाइज करती हैं। रात में एक्सरसाइज करना बुरा नहीं है लेकिन अगर रात में एक्सरसाइज करनी है, तो सोने से 4 घंटे पहले करें। दरअसल एक्सरसाइज से शरीर में जो थकावट आती है उसकी वजह से कई बार अच्छी नींद नहीं आती।अगर आपको भी नींद न आने की परेशानी है तो ये खबर आपके लिए है
सोते वक्त लाइट्स कर दें ऑफ
अगर सोते वक्त लाइट्स ऑफ करके सोने की आदत नहीं हैं तो अपनी इस आदत को जितनी जल्दी हो उतनी जल्दी सुधार लें। हावर्ड यूनिवर्सिटी द्वरा कंडक्ट करी गई एक रिसर्च के मुताबिक रौशनी में सोने वालों को न तो अच्छी नींद आती है और न ही ज्यादा नींद आती है।
इसे जरूर पढ़ें: अगर आप स्लिम दिखना चाहती हैं तो फास्टिंग का ये नया तरीका अपनाइए
इससे शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल बढ़ जाता है और एडिपोनेक्टिन का स्तर घट जाता है। यानी इससे आपके शरीर में प्रोटीन की मात्रा कम हो जाती है जिससे आपके शरीर में ग्लूकोज और फैटी एसिड ज्यादा हो जाता है और डायबिटीज होने का खतरा रहता है।अच्छी नींद के लिए तकिया खरीदते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
एसी का न करें ज्यादा इस्तेमाल
गर्मी के दिनों में ज्यादातर लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए ऐसी का टेम्प्रेचर डाउन करके सोते हैं। इससे कमरा जरूरत से ज्यादा ही ठंड हो जाता है मगर इससे शरीर में मौजूद ब्राउन एडीपोज टिशूज का प्रभाव कम हो जाता है। दरअसल यह टिशूज बेली फैट को कम करने और शरीर को वॉर्म रखने की क्षमता रखते हैं। मेडिकल जरनल डायबिटीज में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक जो लोग कम ठंडे कमरे में सोते हैं वे 75 प्रतिशत ज्यादा कैलोरीज बर्न कर लेते हैं जबकि ज्यादा ठंडे कमरे में सोने वाले लोग कम कैलोरीज बर्न कर पाते हैं।
तो अगर आप वाकई में स्लिम होना चाहती हैं तो आज से ही ये 7 काम सोने से पहले करना बंद कर दें। इससे आपको वेट लॉस करने में बहुत फायदा मिलेगा।
Image Credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।