herzindagi
image

क्या फ्लेवर्ड कंडोम इंटिमेट हेल्थ के लिए नुकसानदायक होते हैं?

फ्लेवर्ड कंडोम का इस्तेमाल आजकल काफी ज्यादा बढ़ गया है। आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल कितना फायदेमंद है या इससे क्या -क्या नुकसान हो सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-17, 21:20 IST

कंडोम का इस्तेमाल आज के दौर में काफी बढ़ गया है । यह ना सिर्फ अनचाही प्रेग्नेंसी से बचाने का काम करता है, बल्कि यौन संचारित रोगों से सुरक्षा के लिए भी एक कारगर उपाय है। वहीं आजकल फ्लेवर्ड कंडोम का चलन काफी बढ़ गया है। माना जाता है कि फ्लेवर्ड कंडोम इंटिमेसी को रोमांचक बनाता हैं। कई तरह के फ्लेवर के कंडोम बाजार में उपलब्ध है। अब सवाल है कि क्या फ्लेवर्ड कंडोम के नुकसान हो सकते हैं। अगर हां तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की।  Dr. Chetna Jain Director Dept of Obstetrics & gynecology Cloudnine Group of hospitals, Sector 14, Gurgaon इस बारे में जानकारी साझा की है।

फ्लेवर्ड कंडोम इंटीमेट हेल्थ के लिए नुकसानदायक होते हैं?

are flavored condoms harmful for intimate health

एक्सपर्ट बताते हैं कि कंडोम में इस्तेमाल किए जाने वाले फ्लेवर आमतौर पर स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट, बनाना, मिंट, वनीला, ऑरेंज और ग्रेप्स होते हैं, जो सच में एक अच्छा एक्सपीरिएंस देते हैं, लेकिन इनमें मौजूद आर्टिफीशियल तत्व इंटिमेट हेल्थ के लिए कुछ नुकसानदायक प्रभाव डाल सकते हैं।जैसे

यीस्ट इंफेक्शन का खतरा- फ्लेवर्ड कंडोम में आर्टिफिशियल चीनी मौजूद होते हैं, जब ये चीजें योनी में जाते हैं, तो वे यीस्ट के बढ़ने के लिए उपयुक्त वातावरण बना सकते हैं,जिससे खुजली, जलन और असहजता होती है। जिन महिला को बार-बार इंफेक्शन होता है, उन्हें फ्लेवर्ड कंडोम से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें-Watery Discharge Before Periods: पीरियड्स से पहले क्यों लगता है वजाइना में गीलापन? इस डिस्चार्ज को कैसे करें कंट्रोल

flavored condoms harmful for intimate health

कुछ लोगों को लेटेक्स से एलर्जी होती है, जिससे खुजली जलन और लालिमा हो सकती है। इसके अलावा फ्लेवर्ड कंडोम में आर्टिफिशियल फ्लेवरिंग एजेंट और केमिकल्स होते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे योनी का पीएच संतुलन खराब होता है,जिससे बैक्टीरियल वेजिनोसिस जैसी समस्याएं हो सकती है।

अगर कोई फ्लेवर्ड कंडोम के साथ ओरल रिलेशन बनात है तो उससे मुंह में सूजन, जलन और अल्सर जैसी समस्याएं हो सकती है। अगर आप फ्लेवर्ड कंडोम का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सुनिश्चित करें कि आप गुणवत्तापूर्ण और अच्छे ब्रांड का कंडोम का चयन करें

यह भी पढ़ें-पीरियड्स से पहले लगती है बहुत ज्यादा भूख! जान लीजिए इसके पीछे का कारण

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।