मेंटल हेल्थ एक ऐसा मुद्दा है, जिसके बारे में खुलकर बात किया जाना बहुत जरूरी है। इसका सीधा असर हमारी बॉडी फंक्शन्स पर होता है। ऐसे में मेंटल हेल्थ से जुड़े संकेतों को नजरअंदाज न करें। जब हम चोट लगती है, बुखार आता है या शरीर में कहीं दर्द होता है, तो हम आसानी से उसे समझकर बेझिझक डॉक्टर के पास जाते हैं और दवाई ले लेते हैं। लेकिन, जब मेंटल हेल्थ खराब होने पर लगती है, तो उसके लक्षणों को समझने में ही हमें बहुत वक्त लग जाता है। कई बार समझने के बाद भी हम उस बारे में किसी को बता नहीं पाते हैं और खुद भी नहीं समझ पाते हैं कि क्या करें। रिलेशनशिप के रेड फ्लैग्स के बारे में तो काफी चर्चा होती है लेकिन क्या आपको पता है कि मेंटल हेल्थ के रेड फ्लैग्स क्या होते हैं? किन लक्षणों के नजर आने पर आपको यह समझ जाना चाहिए कि आपकी मेंटल हेल्थ बिगड़ने लगी है और अगर आपने इस पर ध्यान नहीं दिया, तो बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr. A. Rajesh,Consultant Psychiatrist, Yashoda Hospitals, Hyderabad -Malakpet जानकारी दे रहे हैं।
मूड और इमोशन्स में उतार-चढ़ाव होना
अगर आप बार-बार उदास या निराश महसूस करती हैं, तो यह सही नहीं है। पिछली बातों को लेकर गिल्ट होना, अचानक से मूड का अच्छा या खराब हो जाना, इमोशन्स को कंट्रोल करने में मुश्किल होना और हमेशा मन में गलत ख्याल आना, इस बात का संकेत है कि आपको अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए।
रिश्तों और सोशल एक्टिविटीज से जुड़ाव न महसूस होना
अगर आपको दोस्तों, परिवार वालों से बात करने का मन नहीं होता है या सोशल एक्टिविटीज में भाग लेने का मन नहीं करता है, तो यह भी सही नहीं है। यह एंग्जायटी और डिप्रेशन का संकेत हो सकता है। कई बार मेंटल हेल्थ के खराब होने पर लोगों का अकेले रहने का मन करता है या उन चीजों में भी दिलचस्पी नहीं आती है, जो पहले उन्हें पसंद होती थीं।
नींद और भूख में बदलाव
अगर आपके स्लीपिंग पैटर्न या भूख में अचानक से बदलाव हो रहा है, तो यह भी सही नहीं है। भूख का बिल्कुल न लगना या बहुत ज्यादा लगना, नींद न आना या हर समय नींद आना, ये सभी चीजें मेंटल हेल्थ से जुड़े संकेत देती हैं। हमेशा थकान बने रहना या वजन का अचानक से कम या ज्यादा हो जाना भी सही नहीं है।
सोचने-समझने में मुश्किल होना
अगर आपको फैसले लेने, चीजों पर ध्यान लगाने और समझने में मुश्किल आ रही है, तो यह भी मेंटल हेल्थ से जुड़ी दिक्कत का संकेत हो सकता है। इसकी वजह से न केवल सोचने-समझने में मुश्किल आती है बल्कि किसी डिस्कशन में भाग लेने में भी ठीक महसूस नहीं होता है।
यह भी पढ़ें-स्ट्रेस, एंग्जाइटी और मूड स्विंग्स में क्या होता है अंतर, जानिए यहां
यह है एक्सपर्ट की राय
फिजिकली नजर आ सकते हैं ये संकेत
मेंटल हेल्थ के खराब होने का सीधा असर फिजिकल हेल्थ पर होता है। एंग्जायटी या दुख की फीलिंग, सिरदर्द, पेट दर्द और दिल की धड़कन का तेज होना जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। अगर आपमें बिना किसी बीमारी के ये संकेत नजर आएं, तो आपको इन पर ध्यान देना चाहिए।
यह भी पढ़ें- बढ़ रहा है खतरनाक ट्रेंड! बच्चों को डिप्रेशन और स्ट्रेस से बचाने के लिए मां को जरूर करने चाहिए ये काम
एक्सपर्ट का कहना है कि मेंटल हेल्थ से जुड़े इन संकेतों को नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों