पीरियड्स के दिनों में अगर आपको तेज दर्द होता है, तो यह सही नहीं है। इन दिनों में दर्द होना बेशक नॉर्मल है। लेकिन, तेज दर्द, शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस, गर्भाशय की गड़बड़ी और शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी समेत कई चीजों का संकेत हो सकता है। पीरियड्स क्रैम्प्स के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें से कुछ कारण ऐसे भी हैं, जिनके बार में महिलाओं को खुद जानकारी नहीं होती है और वे अनजाने में खुद भी कई ऐसे काम कर रही होती हैं, तो पीरियड पेन को बढ़ा सकती हैं। ऐसे ही 5 कारणों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
डिहाइड्रेशन
अगर आप पानी कम पीती हैं, तो यह भी पीरियड पेन का कारण हो सकता है। डिहाइड्रेशन शरीर में कई दिक्कतों को जन्म दे सकता है और पीरियड क्रैम्प्स को भी बढ़ा सकता है। इससे यूट्रस की मसल्स में होने वाले क्रैम्प्स बढ़ जाते हैं। इसलिए, पानी सही मात्रा में पिएं। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बना रहे, इसके लिए आप नींबू और नमक डालकर पानी पिएं।
इंफ्लेमेटरी डाइट
View this post on Instagram
अगर आप शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ाने वाली चीजों को डाइट का हिस्सा बनाती हैं, तो इससे भी पीरियड क्रैम्प्स बढ़ सकते हैं। बहुत अधिक मीठा, कैफीन, डेयरी प्रोडक्ट्स और प्रोसेस्ड फूड्स, इंफ्लेमेशन और दर्द को बढ़ा सकते हैं। इसलिए, पीरियड्स से पहले फल-सब्जियों और हल्दी जैसी चीजों को डाइट में शामिल करें।
लाइफस्टाइल का सही न होना
अगर आपकी जीवनशैली सही नहीं है, आप दिनभर एक ही जगह पर बैठी रहती हैं, फिजिकल एक्टिविटी न के बराबर है, तो यह भी शरीर में ब्लड सर्कुलेशन पर असर डालता है और इसकी वजह से पीरियड क्रैम्प्स बढ़ सकते हैं। वॉकिंग, स्ट्रेचिंग और योगासन इस समय पर आपकी मदद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-कभी हफ्ता तो कभी 10 दिन डिले हो जाते हैं पीरियड्स? इस देसी इलाज से दूर होगी आपकी मुश्किल
तनाव और नींद पूरी न होना
जो महिलाएं ज्यादातर तनाव में रहती हैं और जिनकी नींद पूरी नहीं होती है, उन्हें भी इन दिनों में अधिक दर्द महसूस हो सकता है। इससे हार्मोन्स और शरीर के एनर्जी लेवल पर असर होता है, जो दर्द का कारण बन सकता है।
पोषक तत्वों की कमी
महिलाओं के शरीर में मैग्नीशियम, विटामिन-बी6 और आयरन समेत कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी भी पीरियड क्रैम्प्स को बढ़ा सकती है। मसल्स को आराम देने और शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस रखने के लिए ये चीजें बहुत जरूरी हैं।
यह भी पढ़ें- आपकी यह एक आदत पीरियड्स को कर सकती है डिले, ज्यादातर महिलाएं अनजाने में रोज करती हैं यह गलती
पीरियड्स में होने वाले तेज दर्द को हल्के में न लें। ये कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों