उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं। पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज के समय पर महिलाओं के शरीर में हार्मोनल उतार-चढ़ाव होता है, जिसका असर उनकी सेहत पर भी होता है। 40 की उम्र के बाद ज्यादातर महिलाएं पेरिमेनोपॉज से गुजरती हैं। इस समय पर मेनोपॉज के कुछ शुरुआती लक्षण महिलाओं में नजर आने लगते हैं। 40 प्लस महिलाओं को कई बीमारियों का खतरा रहता है। इसकी एक वजह यह भी है कि इस समय पर इम्यूनिटी कम होने और हार्मोनल बदलावों की वजह से महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। 40 पार करने के बाद आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। 40+ में महिलाओं में कौन-सी बीमारियां होने के चांसेज अधिक होते हैं और इससे कैसे बचाव करना चाहिए, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
40 प्लस महिलाओं में अधिक होता है इन बीमारियों का खतरा, ऐसे करें बचाव
ब्रेस्ट कैंसर
40 की उम्र के बाद महिलाओं में ब्रेस्ट और यूट्राइन कैंसर का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इस समय पर अगर आपको ब्रेस्ट में गांठ या अन्य कोई भी लक्षण महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। साल में एक बार मैमोग्राम जरूर करवाएं और घर पर सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन भी जरूर करें। इसके अलावा अगर परिवार में किसी को यह बीमारी रही हो, तो और भी अधिक सावधान रहें।
हड्डियों का कमजोर होना
इस उम्र में महिलाओं में बोन डेंसिटी घटने लगती है और ऐसे में हड्डियों के कमजोर होने यानी ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। इस समय पर एस्ट्रोजन हार्मोन की मात्रा घटने लगती है और इसका असर बोन हेल्थ पर भी होता है। विटामिन-डी से भरपूर डाइट लें और एक्सरसाइज जरूर करें।
यह भी पढ़ें- रात को बिस्तर पर जाने से पहले करें ये 5 काम, 50+ में भी झुरियां और सफेद बाल नहीं करेंगे परेशान
थायराइड और डायबिटीज
इस समय पर महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस के कारण, महिलाओं में थायराइड और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण, 40 के बाद अक्सर महिलाओं को डायबिटीज हो जाती है। वहीं, मेनोपॉज में थायराइड की संभावना भी अधिक रहती है। हेल्दी डाइट लें और वॉक जरूर करें।
दिल से जुड़ी बीमारी
40 की उम्र के बाद महिलाओं को दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा भी अधिक रहता है।दअसल, एस्ट्रोजेन हार्मोन की कमी हार्ट हेल्थ पर असर डालती है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। 40 के बाद हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल और मोटापे के कारण भी हार्ट हेल्थ पर असर होता है। रोजाना वॉक करने, हेल्दी डाइट लेने और समय-समय पर बीपी और कोलेस्ट्रॉल की जांच करवाने से आप दिल की बीमारी से बच सकती हैं।
यह भी पढ़ें- मेनोपॉज में शरीर की गंध क्यों बदल जाती है?
40 प्लस महिलाएं एक्सपर्ट के बताए तरीकों से इनबीमारियों से बचाव कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों