अल्कोहल ही नहीं, इन कारणों से भी हो सकता है फैटी लिवर

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-03-14, 10:00 IST
शराब नहीं पीते हैं, फिर भी फैटी लिवर की समस्या हो गई है, तो इसके पीछे हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और मोटपा जिम्मेदार हो सकते हैं। आइए जानते है इसके क्या-क्या लक्षण नजर आते हैं।
image
image

आजकल की बिगड़ती जीवनशैली और खराब खान पान के चलते फैटी लिवर की समस्या आ हो गई है। ज्यादातर लोगों का मानना होता है कि अधिक शराब के सेवन से फैटी लिवर की समस्या होती है, लेकिन यह पूरा सच नहीं है। जो लोग अल्कोहल नहीं पीते हैं उन्हें भी फैटी लिवर की समस्या हो रही है। इन्हें हम नॉन अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज के नाम से जानते हैं। जो गलत खान-पान और कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण लिवर पर असर डालती है। आइए जानते हैं उन कारणों के बारे में। इस बारे में Dr. Priyanka Sehrawat, Neurologist, MD Medicine and DM Neurology (AIIMS Delhi), MBBS (Lady Harding Medical College, Delhi),Founder of “SabkiSehat health campaign” इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

फैटी लिवर के चार कारण

जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें भी फैटी लिवर की दिक्कत हो सकती है। इंसुलिन रेजिस्टेंस की स्थिति में शरीर ग्लूकोज को सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता है,जिससे फैट लिवर में जमा होने लगता है। टाइम 2 में यह समस्या होने का खतरा ज्यादा होता है।

पेट के आसपास अगर ज्यादा चर्बी है, तो यह भी फैटी लिवर का एक बड़ा कारण है। जब शरीर में जरूरत से ज्यादा वसा जमा हो जाती है, तो यह लिवर में स्टोर होने लगता है।

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो आपके लिवर को नुकसान हो सकता है। उच्च रक्तचाप से लिवर में सूजन और फैट जमने की संभावना बढ़ जाती है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण लिवर तक पहुंचने वाले रक्त प्रवाह प्रभावित होते हैं,जिससे लिवर की कार्यक्षमता कम हो जाती है।

अगर आपके बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर ज्यादा है, तो यह लिवर में फैट जमा कर सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के कारण लिवर सही तरीके से काम नहीं कर पाता है। यह लिवर सिरोसिस का कारण भी बन सकता है।

इसे भी पढ़ें-अगर हार्मोनल असंतुलन का इलाज नहीं किया जाए तो क्या होता है?

फैटी लिवर के लक्षण

fatty liver

  • पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में दर्द
  • पेट भारी लगना
  • हमेशा थकान
  • भूख कम लगना
  • अचानक से वजन बढ़ना और घटना


इसे भी पढ़ें-पैरों में दिख रहा है यह लक्षण, तो समझ जाएं शरीर में खून हो गया है कम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP