Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:58 AM IST

पैरों में दिख रहा है यह लक्षण, तो समझ जाएं शरीर में खून हो गया है कम

अगर आपके पैरों में ठंडापन बना रहता है, पैरों में बार-बार झुनझुनी होती है, तो यह शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी का संकेत हो सकता है।
Updated:- 2025-02-12, 20:52 IST
image

शरीर में किसी भी तरह की दिकक्त होती है, तो इसके लक्षण नजर आने लगते हैं। कुछ लक्षण चेहरे पर दिखते हैं, तो कुछ हाथों और पैरों में। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि जब शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होती है, तो इसके संकेत पैरों में भी नजर आ सकते हैं। शरीर में खून की कमी होने को हम मेडिकल भाषा में एनीमिया कहते हैं। कई बार एनिमिया के कारण चक्कर आना, थकान, चेहरे का रंग पीला पड़ने जैसे संकेत नजर आते हैं। वहीं आपके पैर भी इसका संकेत दे सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर से।

पैरों में दिखे ये लक्षण तो समझ जाए शरीर में खून हो गया है कम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

अगर आपके पैर हर वक्त ठंडे रहते हैं, इसे कवर करने के बाद भी ठंडापन बना रहता है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि शरीर में आयरन की कमी है। आयरन हीमोग्लोबिन का निर्माण करता है, जो ऑक्सीजन को शरीर के अलग अलग हिस्सों तक पहुंचातने में मदद करता है। इसकी कमी से रक्त संचार प्रभावित होता है, जिससे पैरों में ठंडापन बना रहता है।

कम हीमोग्लोबिन के कारण पैरों में ताकत की कमी हो सकती है। पेरों में बार-बार झुनझनी या सुन्नता हो सकती है। जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में खून नहीं होता है, तो नसों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचती है,जिससे यह समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें-क्या नॉन डायबिटिक लोगों का भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है?

शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए क्या करें?

anemia signn in feet

  • हरी पत्तेदार सब्जियां -पालक, मेथी, सरसों
  • सूखे मेवे, काले किशमिश, अंजीर, सूखा आलूबुखारा
  • अनार और चुकंदर खा सके हैं
  • गुड़ और तिल का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है।

यह भी पढ़ें-अगर हार्मोनल असंतुलन का इलाज नहीं किया जाए तो क्या होता है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।