बीपी हाई होने पर नजर आने लगते हैं ये 4 लक्षण, न करें इग्नोर

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2023-10-27, 18:30 IST

हाई बीपी की समस्या होने पर ये 4 लक्षण नजर आते हैं जिन्हें नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है।

high bp sign
high bp sign

Symptoms Of High Bp: खराब लाइफस्टाइल का ही असर है कि आजकल हाई बीपी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पहले यह बूढ़े बुजुर्गों को बीमारी हुआ करती थी लेकिन अब नौजवान युवा भी इसे पीड़ित हैं। कई बार लोग हाई बीपी के शिकार हो जाते हैं, लेकिन उन्हें यह समझ ही नहीं आता है कि उनका ब्लड प्रेशर हाई है। ऐसे में आज हम उन चार लक्षणों के बारे में जानेंगे जो हाई बीपी होने पर नजर आने लगते हैं।

क्या है हाई ब्लड प्रेशर?

high bp checkup

बता दे की सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 माना जाता है। अगर इससे ज्यादा बीपी का लेवल बढ़ता है तो इसे हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है। लेकिन आज के दौर में 130/80 भी नॉरमल बीपी माना जाता है। WHO के मुताबिक अगर ब्लड प्रेशर 140/90 या उससे ज्यादा बढ़ा हुआ है तब इसे हाई ब्लड प्रेशर माना जाता है।

हाई बीपी होने पर दिखते हैं ये लक्षण

  • सिर में गंभीर दर्द होना भी हाई ब्लड प्रेशर के निशानी है, लेकिन आजकल लोग इसे स्ट्रेस और थकान समझ कर नजर अंदाज कर देते हैं। अगर आपको लगातार गंभीर सर दर्द बना रहता है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
  • अगर आपको बार-बार प्यास लगती है। पानी पीने के बाद भी आपका मुंह सूखता है तो भी आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है। दरअसल हाई बीपी में पसीना बहुत ज्यादा आता है।इस कारण डिहाइड्रेशन हो जाता है और आपको बार-बार प्यास लगती है।

nausea

  • थकावट और उल्टी जैसा महसूस होना भी बढ़े हुए रक्तचाप की निशानी है। ऐसे में आपको तुरंत अपना बीपी जांच करना चाहिए। अगर बीपी बढ़ा हुआ है और आपको पहले से ही दवाई प्रिसक्राइब की गई है तो आप मेडिसिन ले सकते हैं।
  • हाई ब्लड प्रेशर में कई बार व्यक्ति को कुछ भी ठीक से नजर नहीं आता है। सब कुछ ब्लर नजर आता है तो ऐसे में आपको सतर्क होना चाहिए और डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए

यह भी पढ़ें-लो बीपी भी होता है बहुत खतरनाक, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP