आम खाने से आपको भी मुंहासे हो जाते हैं? जानें कारण

क्या आम खाने से आपको भी मुंहासे निकल आते हैं? क्या आपको मालूम है इसके पीछे का क्या कारण है।
Updated:- 2024-07-04, 15:01 IST
treat mango pimples

आम एक इमोशन है,इसे खाने के लिए लोग साल भर इंतजार करते हैं,पके,मीठे और रसीले आम खाने पर जो सुकून मिलता है वह शायद ही किसी और फल को खाने के बाद मिलता है। क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या जवान हर कोई आम का दीवाना होता है। जहां इसे खाने से स्वाद आता है वहीं इसके कई सेहत लाभ भी है। हालांकि कुछ लोग चाहते हुए इसे खाने से कतराते हैं। वजह है पिंपल...जी हां हमारे इर्द-गिर्द कई ऐसे लोग हैं जो सिर्फ इस डर से आम से दूरी बना लेते हैं की कहीं उन्हें पिंपल न निकल आए और उनकी खूबसूरती न खराब हो जाए। क्या सच में ऐसा होता है? अगर होता भी है तो इसके क्या कारण होते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा जी से।

आम खाने से मुंहासे क्यों हो जाते हैं?

mango side effects

  • यह सच बात है की कुछ लोगों को मुंहासे हो जाते हैं और इसके पीछे का कारण है फाइटिक एसिड। आम में मौजूद फाइटिक एसिड शरीर में गर्मी पैदा करता है। और पहले से ही आप गर्म तापमान अनुभव कर रहे होते हैं। ऐसे में शरीर में डबल गर्मी हो जाती है जिसके परिणामस्वरूप मुंहासे निकल आते हैं।
  • आम में उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है और इंसुलिन स्पाइक्स होता है, जो मुंहासे को ट्रिगर कर सकता है।
  • आम के सेवन से सेबेसियस ग्लैंड अधिक तेल का उत्पादन करने के लिए उत्तेजित हो सकती हैं,जिससे पोर्स बंद हो जाते हैं और मुंहासे हो जाते हैं। वहीं आजकल आम को केमिकल में पकाया जाता है इस कारण भी कील-मुंहासे निकल आते हैं।

यह भी पढ़ें-क्या कंधे का दर्द ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकता है?

mango causes pimples

यह वजह है की अक्सर घर में बड़े लोग आम खाने से पहले कम से कम एक घंटे पहले आम को पानी में भिगो देते हैं, इससे इसकी गर्मी निकल जाती है। वहीं कुछ लोग यह भी कहते हैं की जब तक बारिश नहीं होती है तब तक आम नहीं खाना चाहिए क्योंकि आम की गर्मी नहीं निकलती है।

यह भी पढ़ें-बारिश के पानी में नहाने से हम बीमार क्यों पड़ जाते हैं?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

Image Credit: Freepik

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।