क्या आप जानती हैं रोजाना 5 मिनट शवासन करने से क्या होता है?

अगर आप कोई ऐसा योगासन ढूंढ रही हैं, जिसे आप बिना मेहनत के कर सकें, लेकिन जिसके फायदे अनेक हों, तो आपको शवासन करना चाहिए। क्या आप जानती हैं रोजाना 5 मिनट शवासन करने से क्या होता है?  
image

आजकल की भागदौड़ से भरी जीवनशैली में तनाव सभी की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। किसी को नींद आने में मुश्किल होती है, तो कोई दिन भर थकान हुआ महसूस करता है। ऐसे में तनाव को मैनेज करना बहुत जरूरी है। स्ट्रेस को कम करने के लिए रूटीन में योग और प्राणायाम को शामिल करना चाहिए। शवासन एक सरल और फायदेमंद योगासन है, जो न केवल स्ट्रेस को कम करता है बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं। क्या आप जानती हैं कि रोजाना 5 मिनट शवासन करने से क्या होता है। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी योग एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं।

रोज 5 मिनट शवासन करने से क्या होता है?

  • शवासन एक विश्राम मुद्रा है। इसमें हम पीठ के बल सीधा लेट जाते हैं और पूरे शरीर को ढीला छोड़ देते हैं। यह देखने में बेहद आसान है लेकिन इससे कई फायदो
  • जब हम शवासन में होते हैं, तो दिमाग को पूरी तरह शांत और तनावमुक्त किया जाता है।
  • इससे शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का लेवल कम होता है, जिससे डिप्रेशन, एंग्जायटी और ओवरथिंकिंग जैसी दिक्कतों में राहत मिलती है।

how to do shavasana

  • अगर आपको नींद नहीं आती हौ, नींद टूट-टूट कर आती है या नींद पूरी नहीं होती है, तो 5 मिनट शवासन आपके लिए रामबाण है।
  • यह शरीर को डीप रिलैक्सेशन देता है और आपको आसानी से नींद आ सकती है।
  • शवासन करते समय शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा होता है, जिससे ब्लड प्रेशर और हार्टबीट भी सही होती है। अगर आपको हाई बीपी या दिल से जुड़ी कोई बीमारी है, तो इसे रोजाना 5 मिनट करने से आपको आराम मिलेगा।
  • दिनभर की थकावट और मांसपेशियों में तनाव को दूर करने के लिए शवासन बेहद फायदेमंद है। इससे शरीर की मांसपेशियां खुलती हैं और एनर्जी लेवल बूस्ट होता है।
  • शवासन, शरीर को अंदर से आरम देता है, जिससे डाइजेस्टिव सिस्टम को आराम मिलता है और खाना अच्छे से पचता है। जो लोग अपच, एसिडिटी या कब्ज से परेशान रहते हैं, उन्हें रोजाना शवासन जरूर करना चाहिए।
  • शवासन के दौरान ध्यान केंद्रित करने से मन शांत होता है ब्रेन फंक्शन में सुधार होता है और हम बेहतर महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें-क्या आप जानती हैं रोजाना 5 मिनट मलासन में चलने से क्या होता है?

शवासन करने का सही तरीका

shavsana health benefits
  • सबसे पहले मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
  • अब शरीर को रिलैक्स रखें। आंखे बंद रखें और दोनों टांगों को अलग-अलग कर लें।
  • पैरों के दोनों अंगूठे साइड की ओर झुके होने चाहिए।
  • हाथों को शरीर से थोड़ा दूर रखें।
  • हथेलियों को आपको खुला और ऊपर की ओर रखना है।
  • अब धीरे-धीरे शरीर के हर हिस्से पर ध्यान केंद्रित करें।
  • आपको सांसों को धीमा रखना है।
  • आप धीरे-धीरे सांसों की गति को तेज कर सकती हैं।
  • याद रखें आपको बॉडी को रिलैक्स रखना है लेकिन सोना नहीं है।
  • इस समय फोन से दूर रहें और दिमाग में किसी भी नेगेटिव विचार को न आने दें।
  • 10-15 मिनट ऐसा करें और इसके बाद धीरे-धीरे सुखासन में आ जाएं।
यह भी पढ़ें- महिलाएं रोज करें ये 3 तरह की वॉक, सेहत रहेगी दुरुस्त और तेजी से घटेगा मोटापा

रोजाना 5 मिनट शवासन करने से महिलाओं को ये फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP